फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Jobs: Know the Salary You Get and Departments You’re Posted In

SSC CGL: सीजीएल पास करने पर कितनी मिलती है सैलरी? जानें किन विभागों में होती है नियुक्ति

Wed, 09 Apr 2025 11:59 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

SSC CGL Salary: एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए लाखों युवाओं को केंद्र सरकार की अच्छी और सम्मानजनक नौकरी पाने का मौका मिलता है। यह परीक्षा सिर्फ पक्की नौकरी ही नहीं देती, बल्कि अच्छी सैलरी और भविष्य में सुरक्षा भी देती है।

विज्ञापन
SSC CGL Jobs: Know the Salary You Get and Departments You’re Posted In
SSC - फोटो : https://ssc.gov.in/

विस्तार

SSC CGL Job: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एसएससी सीजीएल परीक्षा एक सुनहरा अवसर मानी जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं ताकि उन्हें एक स्थायी, प्रतिष्ठित और अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल सके। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि सीजीएल पास करने के बाद असल में कितनी सैलरी मिलती है और किन-किन विभागों में नियुक्ति होती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

विज्ञापन

पे लेवल के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर

एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न पे लेवल की नौकरियों में नियुक्ति होती है। इनमें सबसे कम पे लेवल-4 की सैलरी 25,500 से 81,100 होती है, जबकि पे लेवल-5 की सैलरी 29,200 से 92,300 तक जाती है। इसके बाद पे लेवल-6 की सैलरी 35,400 से शुरू होकर 1,12,400 तक होती है, जो कि सबसे कॉमन लेवल माना जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च पदों के लिए पे लेवल-7 और 8

उच्च पदों के लिए पे लेवल-7 और पे लेवल-8 लागू होता है। पे लेवल-7 में सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपये के बीच होती है, जबकि पे लेवल-8 में यह 47,600 से 1,51,100 रुपये तक पहुंच जाती है। 


इनमें बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं शामिल होती हैं। इस तरह इनहैंड सैलरी लगभग 45,000 से 80,000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है, जो शहर, पोस्ट और ग्रेड पे के अनुसार भिन्न होती है।

 सैलरी इस प्रकार है:

पे लेवल सैलरी रेंज 
पे लेवल-4 25,500-81,100
पे लेवल-5 29,200-92,300
पे लेवल-6 35,400-1,12,400
पे लेवल-7 44,900-1,42,400

 

किन विभागों में होती है नियुक्ति?

सीजीएल पास करने के बाद उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न अहम विभागों में नियुक्त किया जाता है। इनमें शामिल हैं- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई, ईडी, कस्टम्स व एक्साइज, विदेश मंत्रालय, रेल मंत्रालय, सीएजी, सांख्यिकी मंत्रालय, और सेंट्रल सेक्रेटेरियट सर्विस जैसे प्रतिष्ठित विभाग। हर विभाग में काम की प्रकृति और पद के हिसाब से अलग-अलग जिम्मेदारियां होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed