SSC CGL Answer Key: 'सीजीएल की आंसर-की का कोई अता-पता नहीं...', अभ्यर्थियों में बढ़ रहा असंतोष
SSC CGL 2025 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी अभी तक जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों में असंतोष बढ़ रहा है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं, उनका कहना है कि आयोग अपनी ही कही बात पूरी नहीं कर पा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Answer Key 2025: परीक्षा कुप्रबंधन को लेकर आलोचना का सामना कर रहे कर्मचारी चयन आयोग के प्रति अभ्यर्थी लगातार निराशा व्यक्त कर रहे हैं। इस बार इस नाराजगी की वजह सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित करने में हो रही देरी है। खास बात यह है कि आयोग खुद दी गई समय सीमा का पालन नहीं कर रहा है।
गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आश्वासन दिया था कि वह 15 अक्तूबर तक उत्तर कुंजी अपलोड कर दी जाएगी। पीआईबी के आधिकारिक बयान में अभ्यर्थियों को सूचित किया गया कि प्रश्नों को चुनौती देने की प्रक्रिया 14 अक्तूबर को निर्धारित पुनःपरीक्षा के अगले दिन, 15 अक्तूबर को खुलेगी।
एक्स हैंडल को लेकर भी उठ रहे सवाल
गौरतलब है कि आयोग ने हाल ही में उम्मीदवारों की समस्याओं को हल करने के लिए आधिकारिक एक्स हैंडल लॉन्च किया, लेकिन उम्मीदवारों के मुताबिक अस्पष्ट होने के कारण अब यह भी आलोचनाओं का शिकार हो रहा है।
एक यूजर ने लिखा, "ये एक्स हैंडल वास्तविक जानकारी के लिए बनाया गया था एसएससी ने, लेकिन खुद ही सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। आज दूसरा दिन है लेकिन एसएससी की उत्तर कुंजी का कोई अता-पता नहीं है।"
एक यूजर ने व्यंग्यात्मक रूप में लिखा कि "ये 15 अक्तूबर वाला एसएससी सीजीएल का आंसर-की किस तारीख को आएगा जी"
एक जाने-माने यूट्यूबर ने लिखा, "देरी का मतलब हमेशा शक पैदा करता है। एसएससी, क्लियर टाइमलाइन दो या फिर आंसर की जारी करो। क्योंकि अब ये मामला सिर्फ स्टेनो तक नहीं, सीजीएल के कैंडिडेट्स भी चिंतित हैं।"

एसएससी के द्वारा उठाए गए कदम
परीक्षा में एक बड़े सुधार के तहत, आयोग ने प्रश्नपत्रों के साथ-साथ उनके उत्तर और उत्तर कुंजी भी सार्वजनिक करने का निर्णय लिया। साथ ही, आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर-1 उत्तर कुंजी के लिए चुनौती शुल्क को 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया।
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGLE 2025) के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 13.5 लाख ने 126 शहरों और 255 परीक्षा केंद्रों पर 45 पालियों में परीक्षा दी। तकनीकी खराबी के कारण, एसएससी ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 14 अक्तूबर को पुनः परीक्षा की घोषणा की।
कमेंट
कमेंट X