{"_id":"68f377237eb7aa5d0c0d7d02","slug":"ssc-cgl-answer-key-2025-objection-deadline-extended-till-21-oct-challenge-at-ssc-gov-in-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL: सीजीएल की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की समय सीमा बढ़ी, अब 21 अक्तूबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC CGL: सीजीएल की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की समय सीमा बढ़ी, अब 21 अक्तूबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
Sat, 18 Oct 2025 04:46 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:46 PM IST
सार
SSC CGL Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी को चुनौती देने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह अंतिम तिथि 19 अक्तूबर 2025 रात 9 बजे निर्धारित थी।
विज्ञापन
SSC CGL Answer Key 2025
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
SSC CGL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL टियर-I उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 21 अक्तूबर 2025 सुबह 11 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, जबकि पहले यह अंतिम तिथि 19 अक्तूबर 2025 रात 9 बजे निर्धारित थी। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस संबंध में नया नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एसएससी ने अपने नोटिस में कहा है, "यह निर्णय लिया गया है कि इस सुविधा की अंतिम तिथि को 19.10.2025 (09:00 PM) से बढ़ाकर 21.10.2025 (11:00 AM) तक किया जाए। दिनांक 16.10.2025 के नोटिस में उल्लिखित अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।"
विज्ञापन
एसएससी सीजीएल टियर-I परीक्षा का आयोजन देशभर में 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक विभिन्न शिफ्टों में किया गया था, जबकि एक अतिरिक्त सत्र 14 अक्तूबर 2025 को संपन्न हुआ। आयोग ने अस्थायी उत्तर कुंजी 16 अक्तूबर 2025 को जारी की थी।
विज्ञापन
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद या आधिकारिक पोर्टल के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। सभी आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा और इसके बाद टियर-I परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
Trending Videos
SSC CGL Tier I Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- "Login" लिंक पर क्लिक करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- अपनी उत्तर कुंजी देखें और डाउनलोड करें।
- जिस प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति करनी है, उसे चुनें।
- प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- संबंधित प्रमाणपत्र या दस्तावेज अपलोड करें।
- "Submit" पर क्लिक करके आपत्ति जमा करें और पुष्टि पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X