फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL Admit Card 2021: Staff Selection Commission CGL Exam Admit Card Released, Download Here

SSC CGL Exam 2022: 11 अप्रैल से होगी एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा, एग्जाम में इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 02 Apr 2022 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 02 Apr 2022 07:14 PM IST
सार

SSC CGL Admit Card 2021: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में अनिवार्य रूप से ले जाएं। एडमिट कार्ड न होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश-पत्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL Admit Card 2021: Staff Selection Commission CGL Exam Admit Card Released, Download Here
SSC CGL Admit Card 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CGL Admit Card 2021 Out : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (SSC CGL) टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने गुरुवार, 31 मार्च, 2022 को एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है। 11 अप्रैल से शुरू होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी सीजीएल की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अन्य क्षेत्रीय वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होते वक्त नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। 

विज्ञापन

 

SSC CGL Exam Date: अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग 11 अप्रैल, 2022 से 21 अप्रैल, 2022 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर वर्ष 2021-22 के लिए एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आयोजित करा रहा है। हालांकि, उम्मीदवार ध्यान रखें कि एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड, आवेदन की जांच करने के बाद सिर्फ पात्र उम्मीदवारों के लिए ही अपलोड किए जाएंगे। यदि उम्मीदवार का आवेदन अस्वीकार किया जाता है, तो वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और न परीक्षा दे पाएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Exam 2022: परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में अनिवार्य रूप से ले जाएं। एडमिट कार्ड न होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश-पत्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है, तो उम्मीदवार विभाग से संपर्क कर उस गलती में समय रहते हुए सुधार करवा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई आसान प्रक्रिया से एडमिट कार्ड (एग्जाम हॉल टिकट) डाउनलोड कर पाएंगे- 
 

विज्ञापन

SSC CGL Admit Card : ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

  •  उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी सीजीएल की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  •  उम्मीदवार एसएससी के अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
  •  अब होम पेज पर "संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2021 के लिए ई-प्रवेश पत्र" डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  •  अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा यहां लॉगिन करें।
  •  अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
  •  अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  •  इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed