{"_id":"600270d7c0cabb54b3580023","slug":"special-webinar-to-give-answer-all-questions-about-indian-army-jobs-to-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में अधिकारी बनने का है खास मौका, इस वेबिनार से पाएं सभी सवालों का जवाब ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
भारतीय सेना में अधिकारी बनने का है खास मौका, इस वेबिनार से पाएं सभी सवालों का जवाब
Sat, 16 Jan 2021 10:22 AM IST
ललित फुलारा
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : PTI (File Photo)
वर्तमान समय में अच्छा करियर युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है। जिसके लिए युवा कठिन परिश्रम करते हैं। एक युवा व उसके अभिभावक दोनों के लिए ही सरकारी नौकरी अच्छे करियर का पर्याय बन चुका है। सरकारी नौकरी की बेहतर सैलरी व उससे जुड़ा सुरक्षा का भाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अक्सर छात्र ग्रेजुएशन के बाद ही सरकारी नौकरियों की तैयारी करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे जो कि आपको 12वीं के बाद ही मिल सकती है और वो भी एक ऑफिसर रैंक की नौकरी। हम बात कर रहे हैं भारतीय सेना में नौकरी की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी है तो वहीं इसका पेपर अप्रैल महीने में होना तय हुआ है। NDA में प्रवेश के लिए छात्रों को 12वीं फीजिक्स, केमेस्ट्री व मैथ्स विषय से पास होना आवश्यक है। एकतरफ जहां 12वीं के बाद छात्र ग्रेजुएशन के लिए लाखों रुपए की फीस भरते हैं तो वहीं NDA में प्रवेश लेने के बाद उन्हें ट्रेनिंग के दौरान ही अच्छा मानदेय मिलता है। इसके अलावा मेडिकल व अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस नौकरी की सबसे खास बात है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को ऑफिसर स्तर की नौकरी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो safalta.com आपके लिए एक खास वेबिनार का आयोजन कर रहा है। जिसमें इस नौकरी से संबंधित आपके सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्यों खास है ये वेबिनार
Safalta.com का यह वेबिनार NDA की तैयारी के उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण है। जिसमें इस नौकरी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की जाएगी। परीक्षा का पैटर्न क्या है, परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें, इसका सिलेबस क्या है आदि सभी प्रश्नों के जवाब दिए जाएंगे। साथ ही भारतीय सेना में नौकरी के फायदे व अन्य सभी प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगा। आपको SSB इंटरव्यू से जुड़ी सारी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। आप अपने सवाल भी हमारे एक्सपर्ट्स से पूछ सकते हैं।
ये हैं विशेषज्ञ
इस खास वेबिनार में भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप भाटिया विशेषज्ञ के रूप में उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप भाटिया safalta.com के डिफेंस कोर्स के मेंटर भी हैं। भारतीय सेना में अपनी सेवा के दौरान इन्होंने देश व विदेश में कई जगहों पर कार्य किया है। इनमें से एक SSB बोर्ड इलाहाबाद भी है। जहां पर ये तीन वर्षों के लिए जीटीओ के पद पर कार्यरत थे। रिटायर होने के बाद साल 2015 से ये SSB इंटरव्यू व इंग्लिश ऐंड सॉफ्ट स्किल ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं। NDA की तैयारी कराने का इनके पास कई सालों का अनुभव है। साथ ही चयन बोर्ड में रहने के कारण ये SSB इंटरव्यू से
एक एक्सपर्ट के तौर पर भलीभांति परिचित हैं। इनके अनुभव व मार्गदर्शन से अभी तक देश के ढेरों छात्रों ने NDA परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
क्या है वेबिनार का समय
यह वेबिनार 17 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। जिसका समय सुबह 11 बजे है। यह वेबिनार safalta.com के Facebook व YouTube चैनल पर आयोजित किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की जुड़ें इस खास वेबिनार से और एक्सपर्ट्स से पाएं NDA परीक्षा से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब। इस वेबिनार से जुड़ने के लिए विजिट करें – http://bit.ly/2XIoOku
या अभी भरे ये फॉर्म - https://forms.gle/rm4wdnya8iPrdpbX7
कमेंट
कमेंट X