फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Simultala Awasiya Vidyalaya Admission application begins, know entrance exam date 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

Mon, 29 Jul 2019 12:02 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 29 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Simultala Awasiya Vidyalaya Admission application begins, know entrance exam date 
सांकेतिक तस्वीर

बिहार के नामी सरकारी स्कूल सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन और परीक्षा की तारीखों की घोषणा बिहार बोर्ड द्वारा की जा चुकी है। इस शेड्यूल के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 जुलाई 2019 से हो चुकी है। यहां प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक 5 अगस्त 2019 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि यह संभावित शेड्यूल है। जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


कब और कैसे होगी परीक्षा
यह प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला प्रारंभिक चरण और दूसरा मुख्य चरण। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 17 अक्टूबर 2019 को दोपहर 1 बेज से लेकर 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित छात्र ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2019 को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी। जबकि मुख्य परीक्षा कुल 300 अंकों की ली जाएगी।

ये भी पढ़ें : अच्छी खबर: अब कर सकेंगे चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स, इसी सत्र से मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी सीटें : सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 120 सीटों पर दाखिला लिया जाता है। इनमें से 60 सीटें छात्रों और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपये फीस लगेगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के के लिए 50 रुपये परीक्षा फीस होगी। 

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ये योग्यताएं भी जरूरी

  • प्रवेश परीक्षा में सिर्फ वे छात्र-छात्राएं ही शामिल हो पाएंगे, जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2019 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होगी।
  • जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई कर रहे हों या जिन्हें संबंधित विभाग / अधिकारी से एनओसी प्राप्त हो।
  • जिनके पास बिहार राज्य की डोमिसाइल हो।

सिमुलतला में प्रवेश के लिए जारी शेड्यूल यहां देखें

ये भी पढ़ें : अब स्कूलों पर रहेगी पुलिस की नजर, शिक्षकों को भी करनी होगी पहरेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed