Shane Warne Education: इतने पढ़े-लिखे थे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, इस प्रसिद्ध संस्थान से रहा नाता
Shane Warne Education and Career: वॉर्न बचपन से ही काफी होनहार थे। अपनी स्कूलिंग के दिनों से ही वे क्रिकेट के प्रति लगाव रखते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
विस्तार
Shane Warne Education and Career: क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बॉलर शेन वॉर्न (Shane Warne) का चार फरवरी, 2022 को निधन हो गया। उनका पूरा नाम शेन कीथ वॉर्न (Shane Keith Warne) था। 13 सितंबर, 1969 को जन्मे वॉर्न बचपन से ही काफी होनहार थे। अपनी स्कूलिंग के दिनों से ही वे क्रिकेट के प्रति लगाव रखते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। गुगली वाली अपनी गेंदबाजी से दुनियाभर के बल्लेबाजों को छकाने वाले शेन वॉर्न ने पढ़ाई में भी अच्छे थे।
शेन वॉर्न ने यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से भी की पढ़ाई
शेन कीथ वॉर्न की शुरुआत से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी। उनकी पढ़ाई की शुरुआत हैम्पटन हाई स्कूल, मेलबर्न में हुई थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने मेनटोन ग्रामर स्कूल, मेलबर्न से की। इसके बाद वे स्नातक के लिए मेलबर्न विश्वविद्यालय यानी यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न में भी पढ़े। शेन वॉर्न ने हैम्पटन हाई स्कूल के दौरान ही क्रिकेट खेलने लगे थे और वे मेलबर्न क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए थे। इसी क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने खुद को बेहतरीन तरीके से तराशा और युवावस्था के दौरान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में नाम शामिल कराया।
शेन वॉर्न ने हर जगह अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाया
शेन वॉर्न की कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन डॉलर है। शेन वॉर्न दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शुमार रहे। वह जिस कुशलता से गेंदबाजी करते थे, उसी तरह जरूरत के समय बल्ले से रन भी बटोर लेते थे। शेन वॉर्न दुनिया के ऐसे खिलाड़ी थे, जो हर तरह की पिच पर अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाकर विकेट लेते थे। भले भी बात टेस्ट मैच की हो या वनडे मैचों की, हर जगह उन्होंने अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाया।
कमेंट
कमेंट X