फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   sgt university providing Best management courses in gurugram

भविष्य के लिए मैनेजर तैयार कर रहा है एसजीटी विश्वविद्यालय

Fri, 06 Mar 2020 01:05 PM IST
Garima Garg Advertorial
Advertorial Published by: Garima Garg Updated Fri, 06 Mar 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
sgt university providing Best management courses in gurugram
SGT - फोटो : SGT

भविष्य के लिए मैनेजर तैयार कर रहा है एसजीटी विश्वविद्यालय प्रबंधन की शिक्षा में एसजीटी विश्वविद्यालय का कॉमर्स और मैनेजमेंट संकाय एक अग्रणी संस्थान बन चुका है । यह संकाय छात्रों के समक्ष आने वाली वैश्विक चुनौतियों, आर्थिक विकास और जीवन स्तर की गुणवत्ता के मद्देनजर शिक्षा प्रदान करता है । इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार ही एसजीटी विश्वविद्दालय, गुरूग्राम में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय द्वारा स्नातक स्तर बीकॉम (पास), बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए और बीबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) की पढ़ाई होती है । छात्र-छात्राओं को कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एमबीए की पढ़ाई की व्यवस्था है ।

विज्ञापन


इसके अलावा बीबीए (एनलिटिक्स), एमबीए (सप्लाई चेन मैनेजमेंट), बीबीए-एमबीए (इंटीग्रेटेड चार वर्षीय) पाठ्यक्रम में भी छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकते हैं । कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे मैनेजर तैयार करता है जो इंडस्ट्री में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं ।

विज्ञापन

sgt university providing Best management courses in gurugram
SGT - फोटो : SGT

कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय के तहत छात्रों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से पाठ्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार बनाई गई कि छात्र नए तथा विश्लेषणात्मक क्षेत्रों में प्रवीणता हासिल करें और कॉर्पोरेट क्षेत्र में कठिन स्थितियों का भी मुकाबला कर सकें। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राएं अच्छे मैनेजर की भूमिका निभा सकें, इस बात का ध्यान रखा जाता है । इसके अलावा पढ़ाई के दौरान कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखा जाता है जिससे छात्रों को इंडस्ट्री के प्रावधानों के अनुसार व्यवहार करना आए । इसके साथ ही उनमें समीक्षात्मक सोच, सम्प्रेषण क्षमता और शोध क्षमता का विकास हो ।

शोध के साथ ही उसका विश्लेषण तथा बिजनेस आंकड़ों का प्रयोग करना छात्रों को आए। सामाजिक रूप से वे सशक्त भूमिका निभाने में सक्षम बनें, इसके साथ ही सांस्कृतिक,नैतिक रूप से वे जिम्मेदार नागरिक बनें।
इस संकाय में पढ़ाई केवल क्लास रूम तक ही सीमित नहीं है, यहां इंडस्ट्री से जुड़ी गतिविधियां पठन पाठन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस संकाय का उद्देश्य सक्षम तथा सामाजिक रूप से जिम्मेदार प्रबंधन से जुड़े प्रोफेशनल तैयार करना है। छात्रों को औद्योगिक विजिट, एक्सपर्ट टॉक, एसआईपी लाइव प्रोजेक्ट तथा वैल्यू एडेड सर्टिफिकेशन आदि के द्वारा नियमित रूप से जुड़ी जानकारियां दी जाती हैं।

sgt university providing Best management courses in gurugram
SGT - फोटो : SGT

बिजनेस के क्षेत्र में दुनियाभर में बदलाव आ रहे हैं। उसके मद्देनजर इस संकाय ने छात्रों को नई तकनीक से पढ़ाने की व्यवस्था की है। केस स्टडीज, लाइव प्रोजक्ट, प्रोबलेम बेस्ड लर्निंग आदि के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जाता है। जिससे बदले हुए माहौल में पेशवर सोच तथा हर स्थिति में सकारात्मक पहल की क्षमता विकसित की जा सके। कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय एक्सपीरियनशियल लर्निंग के द्वारा छात्रों को शिक्षा देता है। जिसमें इंटर्नशिप, कोर्स, असाइनमेंट तथा इंडस्ट्री से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं। स्मार्ट क्लास रूम, खेलकूद की सुविधाएं, शोधकार्य का माहौल, सुरक्षित हॉस्टल, कैफेटेरिया, लाइब्रेरी आदि के माध्यम से भी छात्रों को काफी साहूलियत होती है।

कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय छात्रों को अच्छी कंपनियों जैसे- आईसीआईसीआई बैंक, हिंदवेयर, एचसीएल तथा ऐसी ही अन्य कंपनियों में प्लेसमेंट सहायता प्रदान करता है। बदलते समय के अनुसार, यह संकाय इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम में बदलाव करता है। इसके साथ ही आईबीएम, सैफएक्सप्रेस, सैप, एनईएन,सीआईएमए, एनईएस तथा इसी तरह की अन्य बड़े संस्थाओं से संकाय ने टाई अप किया है जिससे ये संस्थाएं एसजीटी कैंपस में प्रैक्टिकल रूप से छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करती हैं। यहां के सक्षम, अनुभवी तथा विद्वान प्राध्यापक पाठ्यक्रम के अलावा विषय के व्यावहारिक पक्षों और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार छात्रों को तैयार करते हैं ताकि भविष्य में वे अच्छे मैनेजर बन सकें ।

गुरूग्राम एक तकनीकी हब (केंद्र) के रूप में सामने आया है। इस तकनीकी हब का लाभ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय को मिला है। इस संकाय के पूर्व छात्र विश्व के कई भागों में कार्यरत हैं । इन छात्रों ने भी इस संकाय का नाम काफी बढ़ाया है । इन छात्रों को विश्वविद्यालय से आजीवन एक विशेष तरह का लगाव है।

एसजीटी विश्वविद्यालय का कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय ऐसे ऊर्जावान युवाओं का स्वागत करता है जो समाज के समक्ष आनेवाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं तथा जिनके लिए असंभव कुछ भी नहीं है । उम्मीद करते हैं कि ये युवा इस संकाय के सकारात्मक माहौल में अपने आपको ऐसे तैयार करेंगे कि ये दुनिया की किसी भी तरह की चुनौती का सामना आसानी से कर सकें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed