{"_id":"5aa651d24f1c1b68248b4b43","slug":"second-annual-sports-festival-at-graphic-era-global-school-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नन्हें मुन्नों को वर्चुअल के बजाये, असल खेलों से जोड़ें- अध्यक्ष प्रो. (डा.) कमल घनशाला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नन्हें मुन्नों को वर्चुअल के बजाये, असल खेलों से जोड़ें- अध्यक्ष प्रो. (डा.) कमल घनशाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का दूसरा वार्षिक खेल उत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के नन्हें मुन्ने जैक एण्ड जिल्स ने रेस लगाकर दर्शकों का दिल जीता। मौका था ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के दूसरे वार्षिक खेल उत्सव का। इस खेल प्रतिस्पर्धा में नवांग व शैयक्षा ने बेस्ट एथलीट व आंइसटाइन हाउस ने ओवर आल चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. (डा.) कमल घनशाला ने आसमान में सफेद व नीले रंग के गुब्बारे छोड़कर इस खेल उत्सव का शुभारम्भ किया। डा. घनशाला ने कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिये यह जरूरी है कि न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी एथलेटिक्स में भाग लें।
खेल हमारे स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिये अहम है। अभिभावकों को अपने बच्चों को वर्चुअल गेम्स की दुनिया से दूरकर के उन्हें खेलकूद के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति शालिनी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’खेल इण्डिया खेलो’ अभियान के अंतर्गत यह आयोजन किया गया है और इस तरह के आयोजन छात्रों में खेल भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन में खेल भावना अपनाने व खेलों को प्रोत्साहन देने की शपथ ली। नर्सरी से लेकर ग्रेड थ्री तक के नन्हें छात्रों ने मार्च पास्ट, मास पी.टी., 80 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, योगा जैसे रोचक खेलों में भाग लिया।

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का दूसरे वार्षिक खेल उत्सव
नर्सरी, एल.के.जी. व यू.के.जी. के नन्हें छात्रों ने जैक एण्ड जिल बनकर अपनी पानी की छोटी छोटी बाल्टियां उठाकर रिले रेस में भाग लिया। नन्हें छात्रों ने ब्लाक के इस्तेमाल से अपने छोटे महल खड़े करने के पश्चात अन्तिम रेखा की ओर दौड़ लगाई।
लड़को में मोस्ट वेल्युबल प्लेयरका खिताब अर्जुन घनशाला ने जीता व लड़कियों में पंखुड़ी ने यह खिताब अपने नाम किया। सबसे उत्तम मार्च पास्ट कर यैलो हाउस ने बेस्ट मार्च पास्ट ट्राफी का खिताब जीता। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अथर्व व बालिका वर्ग में लवन्या ने जीत हासिल की।
इस कार्यक्रम में ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक श्री आर. सी. घनशाला, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. पंकज राणा व अन्य पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष और शिक्षक मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X