{"_id":"5eb25680d05a8477246ca676","slug":"scientists-claim-special-coating-will-be-done-on-clothes-up-to-100-meters-in-a-minute","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों का दावा एक मिनट में सौ मीटर तक कपड़े पर होगी विशेष कोटिंग, 60 बार धोया जा सकता है प्रोडेक्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
वैज्ञानिकों का दावा एक मिनट में सौ मीटर तक कपड़े पर होगी विशेष कोटिंग, 60 बार धोया जा सकता है प्रोडेक्ट
Wed, 06 May 2020 11:48 AM IST
Garima Garg
सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 06 May 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास
- फोटो : सोशल मीडिया
आईआईटी मद्रास के इंक्यूबेटिड सेल ने स्टार्टअप म्यूज वियरेबल्स ने कोविड-19 वायरस से बचाव को लेकर नैनोपार्टिकल कोटिंग मशीन और स्प्रे (कैमिकल)तैयार किया है। इस तकनीक से तैयार विशेष कपड़े से पीपीई किट, एन-15 मॉस्क,सर्जिकल मॉस्क, बैडशीट से लेकर फूड पैकेजिंग बैग तैयार होंगे।विशेषज्ञों का दावा है कि कैमिकल से तैयार कपड़े के संपर्क में आते ही वायरस खत्म हो जाता है। इस विशेष कपड़े से तैयार प्रोडेक्ट को 60 बार धोकर प्रयोग किया जा सकता है। मई में टस्टिंग पूरी होते ही जून में इसकी बिक्री शुरू होगी। इससे पहले आईआईटी दिल्ली के टैक्सटाइल डिपार्टमेंट ने भी एंटी बैक्टीरिया कपड़ा तैयार किया था। हालांकि वायरस पर उसकी टेस्टिंग लैब में जारी है।
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास के इंक्यूबेटिड सेल के सीईओ डॉ. तमसवती घोष के मुताबिक, स्टार्टअप में कोविड-19 से बचाव को लेकर शोधकार्य हुआ है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। आईआईटी मद्रास का इंक्यूबेशन सेल और इंड्रस्ट्री मिलकर इस वैश्विक महामारी से देश को बचाने में एकजुट होकर तकनीक पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास की इंक्यूबेटर कंपनी कॉन्जूमैक्स इंडस्ट्री और स्टार्टअप के सीईओ के सीईओ केएलएन साई प्रसंत के मुताबिक, यह नैनो कोटिंग मशीन एक मिनट में सौ मीटर तक कपड़े को विशेष कोटिंग कर सकती है। इस कपड़े से आगे प्रोडेक्ट तैयार होंगे। यह नॉन टाक्सिंक है, इसलिए पीपीई किट, मास्क आदि बनाने में इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा। इसके अलावा कैमिकल पर्यावरण और पानी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि धोने के बाद गंदा पानी आगे जाकर नुकसान न करें। कैमिकल से कॉटन और पॉलिस्टर -कॉटन पर प्रोडेक्ट तैयार होंगे।
विज्ञापन
पांच लेयर का एंटीवायरल एन 15 मॉस्क:
पांच लेयर का एंटीवायरल एन 15 मॉस्क भी जल्द आम लोगों को मिलेगा। इसकी भी टेस्टिंग जारी है। प्रारंभिक टेस्टिंग में यह तकनीक पास हो गई है। यह मॉस्क ३०० रुपये की कीमत का होगा।
कमेंट
कमेंट X