{"_id":"625926967bebc810e3584eaf","slug":"schools-in-patna-will-run-on-morning-7-to-12-due-to-heatwaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का असर: राजधानी पटना में बदलेगा स्कूलों का समय, अब यह होगी नई टाइमिंग ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गर्मी का असर: राजधानी पटना में बदलेगा स्कूलों का समय, अब यह होगी नई टाइमिंग
Fri, 15 Apr 2022 04:39 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:39 PM IST
सार
राजधानी पटना के स्कूलों में अब सुबह 7 बजे से पढ़ाई शुरू हो सकती है। वहीं, स्कूलों को शाम 12 बजे तक बंद किया जा सकता है। इसके अनुसार अब स्कूलों को केवल 5 घंटे के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में दिनों-दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाओं और लू की लहरों ने लोगों के जीवन को त्रस्त कर रखा है। इस कारण अब राज्य के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार अब बिहार की राजधानी पटना में स्कूलों की खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया जाएगा। प्रशासन की ओर से अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी तो नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार आज शुक्रवार को इसे लेकर आदेश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
यह होगी नई टाइमिंग
राजधानी पटना के स्कूलों में अब सुबह 7 बजे से पढ़ाई शुरू हो सकती है। वहीं, स्कूलों को शाम 12 बजे तक बंद किया जा सकता है। इसके अनुसार अब स्कूलों को केवल 5 घंटे के लिए खोला जाएगा। यह फैसला राजधानी के सभी स्कूलों पर लागू होगा। खबर पर अधिक जानकारी प्रशासन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही दी जा सकेगी।
विज्ञापन
लू की चपेट में हैं राज्य के जिले
इस समय बिहार के लगभग सभी जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। तापमान की बात करें तो यह कुछ जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से पार और कुछ जिलों में इसके आस-पास तक पहुंच गया है। यही कारण है कि स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का फैसला किया जा रहा है। राजधानी पटना के बाद अन्य जिलों में भी ऐसे ही कदम उठाए जा सकते हैं। राज्य के सीएम नितीश कुमार ने भी हाल ही में प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू से सतर्क रहने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X