फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools Closed Every Monday in Sawan: Orders Issued in MP, Uttar Pradesh Districts News in Hindi

School Holiday: सावन के हर सोमवार को यूपी-एमपी के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल; जानिए कहां-कहां लागू है आदेश

Sun, 13 Jul 2025 02:49 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 13 Jul 2025 02:49 PM IST
सार

Schools Closed: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में हर सोमवार को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जानें किन जिलों में सावन के चारों सोमवार में छुट्टी लागू है।

विज्ञापन
Schools Closed Every Monday in Sawan: Orders Issued in MP, Uttar Pradesh Districts News in Hindi
School Holidays - फोटो : freepik

विस्तार

Schools Closed in Sawan 2025: सावन का पावन महीना शुरू होते ही शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है और देश के कई हिस्सों में कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में सावन के महीने में हर सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन


11 जुलाई 2025 से शुरू हुए सावन के इस महीने में भगवान शिव के भक्त विशेष रूप से सोमवार को कांवड़ लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ता है और भीड़-भाड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कहां-कहां रहेंगे स्कूल बंद?

  • बदायूं: बदायूं जिला प्रशासन ने कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूलों को सावन के हर सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया है। यहां शनिवार को भी छुट्टी दी जा सकती है, हालांकि शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बरेली: बरेली में सप्तनाथ मंदिर, गुलड़िया गौरीशंकर और सिद्ध गोपाला बाबा मंदिर जैसे प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यहां भी हर सोमवार स्कूलों में छुट्टी होगी।
  • अन्य जिलों में: कई अन्य जिलों में भी शिव मंदिरों की संख्या और कांवड़ यात्रा को देखते हुए छुट्टियों की घोषणा की जा रही है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल से संपर्क करके छुट्टियों की पुष्टि करें।

उज्जैन में सावन के हर सोमवार बंद रहेंगे स्कूल 

मध्य प्रदेश के उज्जैन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन क्षेत्र में 14 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक हर सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। इसके बदले रविवार को कक्षाएं संचालित की जाएंगी। महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले भक्तों की सुरक्षा और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed