School Reopening: उत्तर प्रदेश में आज से खुल रहे हैं 8वीं से ऊपर के स्कूल, बिहार में भी तारीखों की घोषणा
School Reopening: दिल्ली सरकार ने भी राजधानी में स्कूलों को खोलने की घोषणा कर दी है। राजधानी दिल्ली में नवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को 7 फरवरी, 2022 को खोल दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
School Reopening: कोरोना महामारी के प्रकोप की रफ्तार के धीमे पड़ते ही देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों का खुलना जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में स्कूलों को आज यानी सोमवार से खोलने की अनुमति दे दी है। राज्य के मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से इसके लिए रविवार को आदेश जारी कर दिए गए । इस आदेश में कहा गया कि सोमवार 7 फरवरी, 2022 से राज्य में आठवीं से ऊपर के स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों को खोल दिया जाएगा। आठवीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला आगे लिया जाएगा।
School Reopening: दिसंबर में बंद हुए थे स्कूल
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए राज्य में स्कूल-कॉलेजों को दिसंबर के आखिर में बंद कर दिया था। वहीं, इन्हें खोले जाने की तारीखों में लगातार बढ़ोतरी जारी थी। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी था। अब जाकर स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने भी राज्यों को स्कूलों को खोलने की सलाह दी थी।
School Reopening: बिहार में भी आज से खुल रहे हैं स्कूल
बिहार में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने आज यानी सोमवार से स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। बिहार के सीएम नितिश कुमार ने बताया कि राज्य में आठवीं कक्षा तक के स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। वहीं, कक्षा नवीं और इससे ऊपर के कॉलेज और कोचिंग संस्थान आदि शत प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। राज्य में सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, रेस्तरां आदि 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलें जाएंगे।
School Reopening: दिल्ली में भी खुले स्कूल
दिल्ली सरकार ने भी राजधानी में स्कूलों को खोलने की घोषणा कर दी है। राजधानी दिल्ली में नवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को 7 फरवरी, 2022 को खोल दिया जाएगा। वहीं, नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 14 फरवरी, 2022 से खोले जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया था कि इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी शिक्षक वैक्सीनेटेड हों।
कमेंट
कमेंट X