फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Reopening Government working on a model for staggered opening of schools for physical classes with Covid Protocols

School Reopening: जल्द खोले जा सकते हैं स्कूल, केंद्र सरकार कर रही नए मॉडल पर मंथन

Thu, 27 Jan 2022 06:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 06:55 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय बंद पड़े स्कूल जल्द फिर से खोले जा सकते हैं। केंद्र सरकार इस संबंध में जल्द ही नए मानदंडों पर फैसला ले सकती है। कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से ही देश के अधिकांश राज्यों में स्कूलों को शारीरिक कक्षाओं के लिए बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
School Reopening Government working on a model for staggered opening of schools for physical classes with Covid Protocols
School Reopening - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय बंद पड़े स्कूल जल्द फिर से खोले जा सकते हैं। केंद्र सरकार इस संबंध में जल्द ही नए मानदंडों पर फैसला ले सकती है। कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से ही देश के अधिकांश राज्यों में स्कूलों को शारीरिक कक्षाओं के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार स्कूल खोलने के लिए नए मॉडल पर मंथन कर रही है। सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार सभी कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों को शारीरिक कक्षाओं के लिए खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण, छात्र लगभग दो वर्षों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वे ज्यादातर ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेकर काम चला रहे हैं। इससे लर्निंग क्राइसिस जैसे परिणाम की आशंका भी बनी हुई है। वहीं, एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, अभिभावकों की ओर से उठ रही स्कूलों को खोलने की मांग के मद्देनजर केंद्र सरकार कोविड से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है। वहीं इस बीच, महामारी और सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ चंद्रकांत लहरिया और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की अध्यक्ष यामिनी अय्यर के नेतृत्व में अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने 1,600 से अधिक अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को सौंपा था। इसमें स्कूलों को फिर से खोलने की मांग की गई थी। उधर, कुछ अन्य राज्यों में भी इसी तरह की मांग की गई है, हालांकि अभिभावकों का एक अन्य वर्ग ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने के पक्ष में रहा है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश की थी, लेकिन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को इस पर फैसला अगली बैठक तक के लिए टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा था कि ऑनलाइन शिक्षा कभी भी ऑफलाइन शिक्षा का स्थान नहीं ले सकती। सिसोदिया ने कहा था कि सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया था क्योंकि, जब यह बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब अत्यधिक सावधानी भी सीखने के मोर्चे पर छात्रों को नुकसान पहुंचा रही है। इसलिए, बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक कल्याण को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए यह आवश्यक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed