{"_id":"60cc59918ebc3e54695e0725","slug":"school-reopen-punjab-delhi-goa-jammu-kashmir-uttar-pradesh-madhya-pradesh-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कब खुलेंगे स्कूल: अनलॉक की प्रक्रिया का आगाज, जानिए इन 7 राज्यों में कब से शुरू होंगे विद्यालय","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कब खुलेंगे स्कूल: अनलॉक की प्रक्रिया का आगाज, जानिए इन 7 राज्यों में कब से शुरू होंगे विद्यालय
Fri, 18 Jun 2021 02:39 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों ने अब विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न तरह की पाबंदियां लगाई गई थी। देश के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब भारत में कोरोना के मामले कम होने की वजह से राज्यों द्वारा अनलॉक की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ऐसे में कई राज्यों ने अब विद्यालयों को भी खोलने का निर्णय लिया है। कुछ राज्यों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं कुछ ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। आइए जानिए आपके राज्य के स्कूलों की क्या है मौजूदा स्थिति…
विज्ञापन
- पंजाब - शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने 22 मई को यह घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूल - सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी 24 मई से 23 जून तक छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के लिए बंद रहेंगे।
- दिल्ली: तीसरी लहर की संभावना और कोरोना की मौजूदा हालातों को देखते हुए विद्यालयों को ऑनलाइन मोड में काम करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य भर के विद्यालयों को 21 जून से ऑनलाइन मोड में शुरू किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को एक परिपत्र जारी कर सभी शिक्षकों को 21 जून से स्कूल में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
- जम्मू-कश्मीर: राज्य में मौजूदा स्थितियों का बारीकी से आकलन करने के बाद सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को 30 जून तक रखने का निर्देश दिया है।
- उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल को 1 जुलाई से फिर से खोलने का फैसला किया है। हालांकि, सरकार ने केवल शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को स्कूलों का दौरा करने की अनुमति दी है। इस बीच, छात्र नए शैक्षणिक सत्र प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- हरियाणा: शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने राज्य के सभी स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने और गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
- मध्य प्रदेश: गुरुवार को राज्य सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर स्कूल खुलने की जानकारी दी है। बता दें कि प्रदेश में 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं सभी सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। अभी नियमित कक्षा शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई है।
कमेंट
कमेंट X