फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Holiday: Summer Break Begins in All Delhi Government Schools, Closed for 51 Days; Know Details

School Holiday: दिल्ली के सभी सरकारी विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू, 51 दिन के लिए बंद हुए स्कूल

Sun, 11 May 2025 03:33 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 11 May 2025 03:33 PM IST
सार

Delhi School Summer Vacation 2025: दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने गर्मी की छुट्टियों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निदेशालय के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 11 मई से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
School Holiday: Summer Break Begins in All Delhi Government Schools, Closed for 51 Days; Know Details
स्कूल की छुट्टी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

School Holiday in Delhi: दिल्ली में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है और इसी को देखते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सरकारी स्कूल 11 मई से 30 जून 2025 तक 51 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों की पढ़ाई इस दौरान भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

किन छात्रों की पढ़ाई जारी रहेगी?

शिक्षा निदेशालय ने साफ किया है कि बोर्ड कक्षाओं और महत्वपूर्ण ग्रेड के छात्रों के लिए 13 मई से 31 मई तक रेमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएंगी। ये क्लासेस सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक लगेंगी ताकि छात्रों को गर्मी से बचाया जा सके। इन कक्षाओं में विज्ञान और गणित को अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा, जबकि तीसरा विषय स्कूल प्रिंसिपल द्वारा तय किया जाएगा।

विज्ञापन

डबल शिफ्ट स्कूलों के लिए विशेष व्यवस्था

जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में पढ़ाई होती है, वहां छात्रों की सुविधा के लिए अलग-अलग विंग में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इससे भीड़ कम रहेगी और पढ़ाई बेहतर ढंग से हो सकेगी।

छुट्टियां बढ़ने की भी संभावना

अगर जून के अंत तक भी तापमान अधिक बना रहता है तो छुट्टियों की अवधि बढ़ाई जा सकती है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। हालांकि, यह निर्देश केवल सरकारी स्कूलों के लिए लागू होंगे। प्राइवेट स्कूल अपनी छुट्टियों का निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान तनाव का भी असर

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कई राज्यों में 2-3 दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल में गर्मी की छुट्टियां 16 मई 2025 से होनी थीं। लेकिन अब ममता सरकार ने ग्रीष्मकालीन की छुट्टियों की तरीख बदल दी है। पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में 9 मई 2025 से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है। यह फैसला भारत पाकिस्तान के बीच बन रही युद्ध की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed