फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School College Reopening DDMA Allows to start classes but Delhi University Still not reopened for Students

School College Reopening: दिल्ली में स्कूल-कॉलेज खोलने की मंजूरी, मगर बंद रहेंगी डीयू में कक्षाएं

Fri, 04 Feb 2022 07:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 07:16 PM IST
सार

Delhi University Reopening: दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में अगले सप्ताह से स्कूल-कॉलेज पुन: खोलने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अभी भी यूनिवर्सिटी कैंपस बंद रहेगा।

विज्ञापन
School College Reopening DDMA Allows to start classes but Delhi University Still not reopened for Students
Delhi University Reopening - फोटो : Social Media

विस्तार

डीडीएमए यानी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अगले सप्ताह से स्कूल-कॉलेज पुन: खोले जाने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अभी भी यूनिवर्सिटी कैंपस बंद रहेगा। डीयू प्रशासन ने दिल्ली सरकार से उच्च शिक्षण संस्थान को ऑफ लाइन मोड में खोले जाने की मंजूरी के बाद भी अभी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों के लिए नहीं खोला जाएगा। 

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि स्थिति की समीक्षा के बाद ही ऑफलाइन कक्षाओं को पुन: शुरू करने पर कोई फैसला किया जाएगा। विश्वविद्यालय और कॉलेज जब भी खोले जाएंगे, उससे 15 दिन पहले ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग होंगे शुरू

वहीं, डीडीएमए की बैठक में कोरोना की स्थिति और किशोरों के वैक्सीनेशन में बढ़ोतरी को देखते हुए शिक्षण संस्थान खोलने की अनुमति दी गई है। डीडीएमए की मंजूरी के बाद अन्य दिल्ली में स्थित अन्य कॉलेज भी अब खुल सकेंगे और कॉलेज सात फरवरी से ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू कर सकेंगे। राजधानी में अन्य सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग आदि भी शुरू हो सकेंगे। 
 

सात फरवरी से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुलेंगे

डीडीएमए के निर्देशानुसार, सात फरवरी से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुलेंगे। वहीं, नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल 14 फरवरी से खोले जाएंगे। हालांकि, खोलने से पहले के पहले स्कूलों को सभी तरह की उचित तैयारी करने को कहा गया है। साथ ही शिक्षकों का वैक्सीनेशन होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed