{"_id":"671dc1b381e0e8259407578f","slug":"scholarship-programs-will-help-you-in-studies-this-much-percentage-is-required-for-application-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Scholarship: ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम करेंगे पढ़ाई में मदद, आवेदन के लिए इतने प्रतिशत अंक जरूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Scholarship: ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम करेंगे पढ़ाई में मदद, आवेदन के लिए इतने प्रतिशत अंक जरूरी
Sun, 27 Oct 2024 09:59 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:59 AM IST
सार
Scholarship: क्या आपको पता है कि कई सारे स्कॉलरशिप प्रोग्राम चल रहे हैं, जो कि आपकी पढ़ाई पूरी करने में आर्थिक रूप में मदद करेंगे। जानें कैसे इन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए इतने प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Scholarship: पढ़ने वाले बच्चों के लिए आर्थिक स्थिति अब शिक्षा की राह में रोड़ा नहीं बनेगी। कई सारे स्कॉलरशिप प्रोग्राम चल रहे हैं, जो कि आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से आपकी मदद करेंगे। इन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए इतने प्रतिशत न्यूनतम अंक होने आवश्यक हैं। जाने किस स्कॉलशिप प्रोग्राम के लिए कितना शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
एक लाख रुपये का वजीफा पाने का मौका
जीएसके स्कॉलर्स प्रोग्राम ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की एक सीएसआर पहल है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने मे सहायता मिल सके। इस छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को चार साल पांच महीने तक प्रति वर्ष 1,00,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सरकारी कॉलेजों से एमबीबीएस के पहले वर्ष में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आवेदकों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 65% अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को टेलीफोनिक साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। छात्रों के पास पिछली कक्षा की मार्कशीट, आय-प्रमाण पत्र, नवीनतम कॉलेज शुल्क रसीद व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की जीएसके स्कॉलर्स प्रोग्राम के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथि : 18 नवंबर, 2024
आवेदन लिंक : tinyurl.com/4svffv2y
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की ओर से 'उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ट्रांसजेंडर छात्रवृत्ति 2024-25' के लिए पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य भारत भर के मेधावी और योग्य ट्रांसजेंडर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। किसी सरकारी, निजी, ओपन स्कूल और यूनिवर्सिटी के नौवीं से स्नातकोत्तर तक के ट्रांसजेंडर छात्र इस छात्रवृत्ति में आवेदन करने के पात्र हैं। इसके लिए आवश्यक है कि छात्रों ने अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 10,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्रों के पास पिछली कक्षा के अंक प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का प्रवेश प्रमाण-पत्र व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के चयनित छात्रों को 24,000 रुपये और यूजी व पीजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों को 60,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2024
आवेदन लिंक: tinyurl.com/5xjk2pvw
वहानी स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25
वहानी ग्रुप की ओर से स्नातक में दाखिला लेने वाले बारहवीं के छात्रों के लिए 'वहानी स्कॉलरशिप 2024-25' की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। 12वीं में अध्ययनरत छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक पात्रता के तहत छात्रों ने ग्यारहवीं में न्यूनतम 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और बारहवीं में भी इतने ही अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 1,50,000 रुपये से कम होनी चाहिए। आवदेकों का चयन पाठ्येतर गतिविधियों, आर्थिक पृष्ठभूमि, साक्षात्कार आदि के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों को वित्तीय सहायता, लैपटॉप व स्टाइपेंड आदि प्रदान किए जाएंगे। आवेदकों के पास आय प्रमाण-पत्र, 10वीं/11वीं/12वीं के प्रमाण-पत्र व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।आवेदन की अंतिम तिथि : 01 दिसंबर, 2024
आवेदन लिंक : tinyurl.com/2d23mj52
कमेंट
कमेंट X