फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SBI PO 2019 notification call letter direct link to download

SBI PO 2019: प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 18 May 2019 12:46 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 18 May 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
SBI PO 2019 notification call letter direct link to download

SBI PO 2019 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती 2019 के लिए प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने SBI PO प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के करियर पेज से प्रवेश पत्र  डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि SBI PO भर्ती के लिए 8, 9, 15 और 16 जून को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इस वर्ष पीओ भर्ती के 2000 रिक्त पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। SBI ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए परीक्षा केंद्रों में कुछ बदलाव किए हैं, जिनका विवरण इस लिंक पर देखा जा सकता है। एसबीआई ने 2 अप्रैल को 2019 प्रोबेशनरी ऑफिसर अधिसूचना जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल, 2019 तक चली थी। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए अधिसूचना हर साल जनवरी या फरवरी के महीनों में जारी करते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

SBI PO 2019 प्री-एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर कैसे करें डाउनलोड :

  • सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की कैरियर वेबसाइट पर जाएं।
  • प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब प्रारंभिक परीक्षा कॉल पत्र डाउनलोड करने के लिए कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड / डीओबी और लॉगिन दर्ज करना होगा।
  • अब अपना कॉल लेटर डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।


आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

SBI PO 2019 प्री-एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed