{"_id":"5d172bac8ebc3e3caf782b6d","slug":"satish-chandar-dhawan-scd-college-counselling-for-admission-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"SCD Admission 2019: एडमिशन से लिए काउंसलिंग जल्द होगी शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SCD Admission 2019: एडमिशन से लिए काउंसलिंग जल्द होगी शुरू
Sat, 29 Jun 2019 02:43 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
सतीश चंदर धवन (SCD) सरकारी कॉलेज में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। आपको बता दें कि खेल परीक्षण 5 जुलाई को यूजी कक्षाओं के लिए और पीजी कक्षाओं के लिए 6 जुलाई को सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज ने अस्थायी रैंक सूची पाठ्यक्रम वार जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scdgovtcollege.ac.in पर मेरिट सूची पा सकते हैं। एससीडी कॉलेज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से संबद्ध है। कथित तौर पर, कॉलेज को अब तक 7000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट पर आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 4 जुलाई तक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आपत्तियों को देखते हुए, कॉलेज 5 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
कॉलेज ने कहा कि "यदि किसी उम्मीदवार को तकनीकी कारण से साक्षात्कार के लिए एसएमएस प्राप्त नहीं होता है, तो उम्मीदवार स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगा। इसलिए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश समिति के साथ संपर्क में रहना और समय-समय पर कॉलेज से अपडेट रहना भी उचित है।"
विज्ञापन
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
नौकरी की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X