फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   sarkari result UPPSC PCS result 2016 out know how to check

UPPSC PCS 2016 के अंतिम चरण के परिणाम जारी, कानपुर की जयजीत कौर होरा ने मारी बाजी

Sat, 23 Feb 2019 12:03 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 23 Feb 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
sarkari result UPPSC PCS result 2016 out know how to check

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। 630 नए पीसीएस को सफलता प्राप्त हुई। इनमें से कानपुर, कौशलपुर में रहने वाली "जयजीत कौर होरा" ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के "विनाद कुमार पांडेय" और तीसरे स्थान पर नैनी, प्रयागराज के "नवदीप शुक्ला" रहें। यह अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

 

पीसीएस-2016 की परीक्षा 633 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी। पीसीएस-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च 2016 को आयोजित की गई थी। आपको बता दें, की इस परीक्षा का परिणाम आने में 3 साल का समय लग गया। वहीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 मई 2016 को जारी किया गया था, जिसमें लगभग 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से 5 अक्टूबर 2016 तक आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

पीसीएस-2016 की परीक्षा 26 प्रकार के 633 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी लेकिन, विशेष चयन के तहत सहायक सेवा योजन अधिकारी के तीन पदों पर भर्ती के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने विकल्प नहीं दिया था। रिक्त रह गए तीन पदों पर भर्ती पीसीएस परीक्षा-2019 के तहत होगी। पीसीएस-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च 2016 को आयोजित की गई थी। अंतिम चयन परिणाम आने में तकरीबन तीन साल का वक्त लग गया। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 मई 2016 को घोषित किया गया था, जिसमें 14615 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 में 20 सितंबर से 5 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी लेकिन, परीक्षा का परिणाम आयोग ने पिछले साल 16 नवंबर को जारी किया, जिसमें 1993 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 10 दिसंबर 2018 से 24 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया। इसमें 58 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 1935 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार पूरा होने के माह भर के भीतर ही आयोग ने अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अंतिम चयन परिणाम सर्वोच्च न्यायालय में आयोग की ओर से दाखिल विशेष अनुमति याचिका पर होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

मुख्य पदों का विवरण
पद का नाम-

 
संख्यानायब तहसीलदार 209                 
डिप्टी कलेक्टर 53
डिप्टी एसपी 52
जिला प्रशासनिक अधिकारी परिवार कल्याण 18
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी 59
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 23
खंड विकास अधिकारी 21
असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर 14
जिला प्रोबेशन अधिकारी 07
वाणिज्य कर अधिकारी 56
सहायक श्रमायुक्त 03
उप निबंधक 14
जिला समाज कल्याण अधिकारी 03
सहायक आयुक्त सहकारिता 10
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed