RRB Group D परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहें युवा जरूर पढ़ें ये खबर
आरआरबी ग्रुप-डी परिणाम का इंतजार कर रहें आवेदकों का परिणाम जल्द ही सामने आ जाएगा। उम्मीदवारों को अपने परिणामों के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन इसी के साथ उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए वेतनमान व केंद्र के साथ अन्य रिक्तियों से संबंधित जानकारी के सकते हैं।
आपको बता दें की आरआरबी ग्रुप-डी के परिणाम 2018 13 फरवरी, 2019 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों rrbmumbai.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbkolkata.gov.in पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप-डी रिजल्ट 2018 जल्द ही आने की उम्मीद है, परीक्षार्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने की संभावना है।
अगर बता करें आरआरबी ग्रुप-डी 2018 विज्ञप्ति प्रक्रिया के तहत भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी के 62907 के पदों को भरने के लिए आवेदन जारी किए गए थे।
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा में लगभग 1.90 करोड़ अवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहली सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर, 2018 तक 4 माह के लिए आयोजित की गई थी। आधिक जानकारी या आरआरबी ग्रुप-डी परिणाम 2018 की सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbmumbai.gov.in, rrbamhedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in etc. पर जाए और सभी जनकारियों से अवगत हो।
| क्षेत्रवार आरआरबी | पदों की संख्या |
| 1. अहमदाबाद | 6087 |
| 2. अजमेर | 4755 |
| 3. इलाहाबाद | 4762 |
| 4. बैंगलोर | 2293 |
| 5. भोपाल | 3522 |
| 6. भुवनेश्वर | 1532 |
| 7. बिलासपुर | 1159 |
| 8. चंडीगढ़ | 7832 |
| 9. चेन्नई | 2979 |
| 10. गोरखपुर | 3388 |
| 11. गुवाहाटी | 2577 |
| 12. कोलकाता | 2367 |
| 13. मुंबई | 4625 |
| 14. पटना | 5981 |
| 15. रांची | 2525 |
| 16. सिकंदराबाद | 6523 |
कमेंट
कमेंट X