{"_id":"5c4d5d4fbdec22737b7b77cc","slug":"sarkari-result-railway-recruitment-2019-rrb-group-d-result-know-about-more-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB Group D परीक्षा के परिणामों का है इंतजार तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RRB Group D परीक्षा के परिणामों का है इंतजार तो पढ़ें ये खबर
Sun, 27 Jan 2019 12:57 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 27 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
RRB Group D यदि आप अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी फरवरी के मध्य में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। ये खबर सूत्रों के हवाले से पता चली है। आपको बता दें कि आरआरबी ने पिछले साल सितंबर से दिसंबर तक देश के सबसे बड़े नियोक्ता में 60,000 से अधिक रिक्तियों के लिए ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
क्षेत्रीय बोर्डों ने हाल ही में परीक्षा के विभिन्न सत्रों की उत्तर कुंजी जारी की और उम्मीदवारों को इस महीने के दूसरे सप्ताह में जारी प्रारंभिक कुंजियों पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया।यह भर्ती राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर में 3 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। पिछले हफ्ते, रेल मंत्रालय ने घोषणा की कि भारतीय रेलवे में 2.3 लाख रिक्तियों के लिए अधिक अधिसूचना चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, 1,31,328 पदों की भर्ती का पहला चरण फरवरी-मार्च, 2019 के महीने में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
RRB Group D Result 2018: ऑनलाइन कैसे चेक करें-
चरण 1: आरआरबीग्रुप डी रिजल्ट 2018 को डाउनलोड करने के लिए, बस आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in/ क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
चरण 2: डाउनलोडिंग ग्रुप डी रिजल्ट 2018 विकल्प के लिए लिंक पर क्लिक करें (लिंक अभी तक सक्रिय नहीं है)।
चरण 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: ग्रुप डी रिजल्ट 2018 को डाउनलोड करें।
अंग्रेजी में खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चरण 1: आरआरबीग्रुप डी रिजल्ट 2018 को डाउनलोड करने के लिए, बस आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in/ क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
चरण 2: डाउनलोडिंग ग्रुप डी रिजल्ट 2018 विकल्प के लिए लिंक पर क्लिक करें (लिंक अभी तक सक्रिय नहीं है)।
चरण 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: ग्रुप डी रिजल्ट 2018 को डाउनलोड करें।
अंग्रेजी में खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X