Delhi HC PA स्कील टेस्ट के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें चेक
दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi HC) ने पर्सनल असिस्टेंट टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्पीड टेस्ट के लिए कंप्यूटर परीक्षा 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 05 मार्च, 2019 यानी आज जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट जाकर अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक अधिसूचना को पढ़े।
दिल्ली उच्च न्यायालय परीक्षा के प्रवेश पत्र 2019 ऐसे करें डाउनलोड-
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://delhihighcourt.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, पब्लिक नोटिस वाले लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल असिस्टेंट पीए टाइपिंग टेस्ट के प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और निर्धारित प्रारूप में पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उसे अब डाउनलोड करें।
- अपने प्रवेश पत्र की एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X