BPSC ने जारी किए साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर, ऐसे करें डाउनलोड
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए साक्षात्कार कॉल लेटर जारी कर दिया है। आपको बता दें, कि साक्षात्कार 12 मार्च से 14 मार्च, 2019 तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर 05 मार्च 2019 को जारी किया गया है। उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षिक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ फोटोकॉपी लाना होगा।
साक्षात्कार कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब सहायक प्रोफेसर पदों के लिए साक्षात्कार पत्र पर क्लिक करें।
- साक्षात्कार पत्र में मांगी गई जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि व कैप्चा कोड दर्ज करें।
- साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए अपना कॉल लेटर डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
साक्षात्कार कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय प्रोफार्मा भी जमा करना होगा। डाउनलोड करने के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
प्रपत्र डाउनलोड करें I
प्रपत्र डाउनलोड करें II
कमेंट
कमेंट X