फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Sarkari Naukri Metro Jobs in Maharashtra Metro salary up to 1.25 lakh

Metro Jobs: इस राज्य की मेट्रो में निकली भर्तियां, 1.25 लाख तक की सैलरी

Tue, 19 Jan 2021 07:26 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 19 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri Metro Jobs in Maharashtra Metro salary up to 1.25   lakh
महाराष्ट्र मेट्रो में कई पदों पर नौकरियां - फोटो : Maharashtra Metro

Maharashtra Metro Rail Recruitment 2021: मेट्रो रेल में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में टेक्नीशियन से लेकर स्टेशन कंट्रोलर, सेक्शन और जूनियर इंजीनियर समेत कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। इस संबंध में भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org पर अधिसूचना जारी की गई थी। भर्ती को लेकर पदों का विवरण और अधिसूचना व आवेदन लिंक इस खबर में दिए गए हैं। जिनके माध्यम से आप सीधे आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पदों का विवरण : 

  1. स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर / ट्रेन कंट्रोलर : 56 पद 
  2. टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल, फिटर, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन) - 53 पद 
  3. सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : 04 पद 
  4. सेक्शन इंजीनियर (आईटी) : 01 पद 
  5. सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 05 पद 
  6. सेक्शन इंजीनियर (मैकेनिकल) : 01 पद 
  7. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : 08 पद 
  8. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 03 पद 
  9. जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) : 06 पद 
  10. जूनियर इंजीनियर (सिविल) : 02 पद 

वेतनमान : 

  • टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल, फिटर, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन) (पे स्केल - 20,000 से 60,000 रुपए प्रति माह तक)
  • स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर / ट्रेन कंट्रोलर (पे स्केल - 33,000 से 1 लाख रुपए प्रति माह तक)
  • सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी) (पे स्केल - 40,000 से 1.25 लाख रुपए प्रति माह तक)
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल) (पे स्केल - 33,000 से 1 लाख रुपए प्रति माह तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता

  • टेक्नीशियन पद के लिए 10वीं कक्षा पास कर चुके वे उम्मीदवार, जिन्होंने संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई कोर्स पास किया हो और जिनकी उम्र 18 से 25 साल के मध्य हो।
  • स्टेशन कंट्रोलर/ ट्रेन ऑपरेटर / ट्रेन कंट्रोलर व जूनियर इंजीनियर पद के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा किया हो और जिनकी उम्र 18 से 28 साल के बीच हो।
  • सेक्शन इंजीनियर पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में चार साल की बीई या बीटेक डिग्री पास की हो और जिनकी उम्र 18 से 28 साल के मध्य हो। हालांकि, आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। 

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों के लिए महाराष्ट्र मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2021 है। सभी पदों पर सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए है।

कैसे होगा चयन : 

टेक्नीशियन के पदों पर सिर्फ एक लिखित परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा। जबकि अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed