फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sanskriti university collaborated with medicity now students can get better practice knowledge

संस्कृति यूनिवर्सिटी ने नयति मेडिसिटी से किया करार, अब छात्रों को मिलेगी बेहतर प्रैक्टिकल नॉलेज

Mon, 29 Oct 2018 02:18 PM IST
Advertorial
Advertorial Updated Mon, 29 Oct 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Sanskriti university collaborated with medicity now students can get better practice knowledge
Sanskriti university
मथुरा। संस्कृति यूनिवर्सिटी का लगातार यह प्रयास रहता है कि उनके कैंपस में छात्रों को न केवल वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलें, बल्कि विश्वस्तरीय ज्ञान-कौशल के साथ उनकी क्षमता का भी निरंतर विकास होता रहे। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए संस्कृति यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी अस्पतालों में शुमार नयति मेडिसिटी के साथ दीर्घकालिक अनुबंध (समझौता) पर हस्तारक्षर किए हैं। इससे स्कूल ऑफ मेडिकल एंड एलायड साइंसेज के छात्रों को काफी लाभ होगा। वे संस्था में प्राप्त शैक्षणिक ज्ञान के साथ उच्चस्तरीय प्रयोगात्मक ज्ञान अर्जित कर कौशल विकास कर सकेंगे।
विज्ञापन


नयति मेडिसिटी समूह चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेश में अग्रिम श्रेणी में जाना जाता है। यहां छात्रों को अनेक प्रकार की जांच, ऑपरेशन तथा अन्य चिकित्सा सेवाओं की प्रैक्टिल नॉलेज प्राप्त हो सकेगी। नयति के साथ संस्कृति यूनिवर्सिटी का यह करार छात्रों की क्षमता में सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे संस्कृति यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहरी और स्थानीय विद्यार्थियों को करियर को संवारने के साथ समाज की श्रेष्ठतम सेवा करने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन


कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए उत्तम शिक्षा की व्यवस्था में हमेशा संलग्न रहती है। नयति मेडिसिटी के साथ करार होने से छात्रों के लिए अनेक संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। ओएसडी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि नयति के साथ करार से छात्रों को ज्यादा से ज्यादा सीखने का अवसर मिलेगा। संस्कृति यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर राणा सिंह ने कहा कि छात्रों को बेस्ट प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दिशा में नयति के साथ करार बेहद अहम कदम है। एमओयू के अवसर पर नयति मेडिसिटी के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर कोहली  मौजूद थे। कार्यकारी निदेशक पीसी छाबरा के अथक प्रयासों से यह अनुबंध हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


-Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed