SAMS Odisha BEd Result 2023: ओडिशा बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें मेरिट सूची
Odisha BEd Result 2023: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार 17 जुलाई, 2023 को बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha BEd Result 2023 OUT: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार 17 जुलाई, 2023 को बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट te.samsodish.gov.in पर ओडिशा बीएड परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं।
ओडिशा बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। विभाग ने परिणामों के साथ ओडिशा बीएड मेरिट सूची 2023 भी जारी की है। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 24 जुलाई से शुरू होने वाली ओडिशा बीएड काउंसलिंग 2023 के लिए पात्र होंगे।
Odisha BEd Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल te.samsodish.gov.in पर जाएं।
-
ओडिशा बीएड टैब पर जाएं।
-
ओडिशा बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 लिंक पर जाएं।
-
लिंक पर क्लिक करने पर ओडिशा बीएड परिणाम 2023 पेज पर पहुंच जाएंगे।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल - पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
अपना विवरण दर्ज करें।
-
ओडिशा बीएड परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
ओडिशा बीएड स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X