फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sainik School Counselling 2024: AISSEE round 1 seat allotment result out at pesa.ncog.gov.in

Sainik School Counselling 2024: स्कूल काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन का परिणाम जारी; यहां से करें चेक

Wed, 10 Apr 2024 03:19 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Apr 2024 03:19 PM IST
सार

Sainik School Counselling 2024: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग द्वारा अखिल भारतीय सैनिक काउंसलिंग के राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
Sainik School Counselling 2024: AISSEE round 1 seat allotment result out at pesa.ncog.gov.in
सैनिक स्कूल - फोटो : फाइल

विस्तार

Sainik School Counselling 2024: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग (AISSAC) सैनिक स्कूल काउंसलिंग के राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे ,वे सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in या sainikschoolecounselling पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा 28 जनवरी को पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के 185 शहरों में स्थित 450 केंद्रों पर सैनिक स्कूलों में कक्षा 6, 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "राउंड 1 के परिणाम प्रकाशित कर दिए गए हैं। ये परिणाम बॉम्बे में माननीय उच्च न्यायालय में दायर 2024 की रिट याचिका संख्या 4,371 में फैसले के परिणाम के अधीन हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले साझा किए गए शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों को आज, 10 अप्रैल तक नामित स्कूलों में अपनी स्वीकृति की पुष्टि करनी होगी। इसके बाद, 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे से, वे मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन से गुजरेंगे और सभी आवश्यक दस्तावेज और शुल्क 27 अप्रैल तक जमा करने होंगे। दस्तावेज जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 की कुल 3,057 सीटों के लिए सैनिक स्कूल ई-काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

Sainik School Counselling 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in या sainikschoolecounselling पर जाएं।
  • हेमपेज पर, "साइन इन" टैब पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा।
  • संबंधित फील्ड में अपना नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद, काउंसलिंग परिणाम अनुभाग पर जाएं।
  • इसके बाद परिणाम आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम की एक प्रति अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed