{"_id":"632ae51af7e14217a012a750","slug":"rs-2700-crores-has-been-allotted-by-pm-modi-for-retaining-the-glory-of-nalanda-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर सम्मेलन : भाजपाध्यक्ष बोले- नालंदा विश्वविद्यालय का वैभव लौटाने को पीएम मोदी ने आवंटित किए 2700 करोड़","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
शिखर सम्मेलन : भाजपाध्यक्ष बोले- नालंदा विश्वविद्यालय का वैभव लौटाने को पीएम मोदी ने आवंटित किए 2700 करोड़
Wed, 21 Sep 2022 04:04 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 21 Sep 2022 04:04 PM IST
सार
गांधीनगर में प्रोफ़ेसर के शिखर सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम कर रही है। इसी के तहत नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से प्राचीन वैभव देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 2,700 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। नड्डा गुजरात के गांधीनगर में आयोजित प्रोफेसरों के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। एक समय था जब हम बात करते थे कि जीडीपी का 03 फीसदी, 04 फीसदी या 05 फीसदी शिक्षा पर खर्च होना चाहिए। हमारा ये भी कहना था कि शिक्षा को नजरअंदाज किया जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
Gujarat | Educational institutes are on the path to revival...Rs 2,700 crores has been allotted by PM Modi for retaining the glory of Nalanda University: BJP national president JP Nadda at the Professors Summit in Ahmedabad pic.twitter.com/YtOj1eRs5o
— ANI (@ANI) September 21, 2022
विज्ञापन
गुजरात भाजपा की ओर से आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने आगे कहा कि मगर आज हम यह कह सकते हैं कि हमारे यहां जो शिक्षण संस्थान है वे पुनरुद्धार के पथ पर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से प्राचीन वैभव देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 2,700 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। जो कि एक सराहनीय पहल है।
नड्डा ने कहा कि भारत विद्या का केंद्र रहा है और विश्वविद्यालय के जन्मदाता भी भारत ही है। गुरु-शिष्य की परंपरा, गुरुकुल की हमारी ही बहुत पुरानी परंपरा है। अब हम अपने अच्छे शिक्षण संस्थानों को दुनिया में भी स्थापित करने पर काम कर रहे हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) भारत में तो हैं ही, हमारा प्रयास है अब विदेशों में भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खुलें। वहां भी हम योगदान कर सकें, इस पर भी हम काम कर रहे हैं।
भाजपाध्यक्ष ने कहा कि अब हमें विकसित भारत के लिए काम करना है। इसके लिए हार्डवेयर यानी, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ उसके अंदर का सॉफ्टवेयर भी डेवलप हो। इसके लिए हमें काम करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X