Crack RRB NTPC & Group-D Exam 2020: रेलवे के 1.5 लाख पदों पर भर्ती के लिए कौन से विषय हैं ज्यादा महत्वपूर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से निकले 1.5 लाख वैकेंसी की परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। इस साल 15 दिसंबर से ये परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। करोड़ों की संख्या में उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किए हैं। परीक्षा तिथि जारी होते ही छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने बड़े परीक्षा के लिए कौन-कौन से विषय ज्यादा महत्वपूर्ण हैं? अगर आपको भी परीक्षा की तैयारी को लेकर काफी कन्फ्यूज़न है, तो हम आपको यहां उन विषयों के बारे में बताएंगे जिन्हें तैयार करना आपके लिए ज्यादा जरूरी है।
सबसे पहले बता दें कि इस साल रेलवे की ओर से RRB ग्रुप-D और NTPC की परीक्षा होनी है। इसकी बेहतर तैयारी के लिए निम्नलिखित विषयों को पढ़ना ज्यादा जरूरी है:
- करंट अफेयर्स एंड जनरल अवेयरनेस
रेलवे की परीक्षा में सबसे ज्यादा जरूरी है करंट अफेयर्स एंड जनरल अवेयरनेस विषय को पढ़ना। बता दें कि NTPC की परीक्षा दो चरणों में होती हैं- सीबीटी 1 और सीबीटी 2 इन दोनों परीक्षा में करंट अफेयर्स से सबसे ज्यादा सवाल पीछे जाते हैं। सीबीटी 1 कुल 100 अंक की परीक्षा होती है, जिसमें 40 अंक के प्रश्न करंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं। वहीं सीबीटी 2 में 120 अंक में से 50 अंक के प्रश्न करंट अफेयर्स से होते हैं।
आपको परीक्षा की तैयारी के दौरान दिन भर में कम से कम 3 घंटे का समय इस विषय को देना चाहिए। ताकि आपकी पक्की तैयारी हो सके। आपको इसके लिए कुछ ज्यादा नहीं करना है बस रोजाना न्यूज़ पेपर पढ़ना है और साप्ताहिक मैगज़ीन की मदद लेनी है। करंट अफेयर्स में हाल फिलहाल की कुछ घटनाओं के बारे में पूछा जाता है, जिसे आप न्यूज़ पेपर के माध्यम से पढ़ सकते हैं।
- रीजनिंग
प्रतियोगिता परीक्षाओं में रीजनिंग सेक्शन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। आज का दौर स्मार्ट वर्क का दौर है, जिसमें आपके मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। किसी भी विभाग में आपके गुणवक्ता के साथ-साथ कुशलता पर भी नजर होती हैं। रेलवे की परीक्षा में रीजनिंग सेक्शन को काफी वेटेज दिया गया है। रीजनिंग सेक्शन में सबसे ज्यादा प्रश्न कोडिंग-डिकोडिंग, एनालॉग, ब्लड रिलेशन और डाटा इंटरप्रेटेशन से प्रश्न पूछे जाते हैं।
इसके अलावा, वेन डायग्राम, एनालिटिकल रीजनिंग और मैथमेटिकल ऑपरेशन जैसे टॉपिक से कई सारे प्रश्न पूछे जाते हैं। बता दें कि रीजनिंग को आपको अपने मानसिक क्षमता से ही हल करना होता है। अगर आप इस सेक्शन पर बेहतर कमांड कर लेते हैं तो परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकेंगे।
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित सेक्शन)
गणित सेक्शन लगभग हर प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो गया है। रेलवे की परीक्षा में गणित विषय से बिल्कुल बेसिक लेवल के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए आपको क्लास 9 और 10 तक के प्रश्न पूछे जाते हैं। NTPC की परीक्षा में सीबीटी 1 में इससे 30 और सीबीटी 2 में 35 प्रश्न आते हैं, वहीं ग्रुप-D की परीक्षा में इससे 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। आपको इसके तैयारी के लिए NCERT की किताबों का उपयोग करना चाहिए।
अगर आप भी आरआरबी ग्रुप-D की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आरआरबी एनटीपीसी की पक्की तैयारी। इस कोर्स से आज ही जुड़ने के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3chG5qV
RRB ग्रुप-D से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/cbeZmVMbj7oPmaZ19
कमेंट
कमेंट X