{"_id":"5c12759c42c7925d6822dd7f","slug":"rrb-fees-refund-for-alp-technician-know-about-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB ALP, Technician Fees Refund: फीस रिफंड के लिए रेलवे मांग रहा है ये जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RRB ALP, Technician Fees Refund: फीस रिफंड के लिए रेलवे मांग रहा है ये जानकारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस कर देगा जिन्होंने एएलपी / तकनीशियन पदों के लिए पहले चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में भाग लिया था। उम्मीदवारों के लिए रिफंड लिंक आरआरबी की आधिकारिक साइट पर 18 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2018 तक बोर्ड द्वारा सक्रिय किया जाएगा। अभ्यर्थियों को लेनदेन के लिए बैंक शाखा के आईएफएससी कोड के साथ सारी जानकारी रेलवे को देनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पहली चरण परीक्षा 04 सितंबर, 2018 को आयोजित की गई थी और 36 लाख उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। बोर्ड ने पहले रिफंड प्रक्रिया शुरू की है। जिन उम्मीदवारों ने गलत खाता विवरण, बैंक नंबर, बैंक शाखा के गलत आईएफएससी कोड, खाता संख्या गलत दिया है उनकी रिफंड प्रक्रिया रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरआरबी एएलपी और तकनीशियन 2018 के संशोधित परिणाम 20 दिसंबर, 2018 को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा तिथि 21, 22 और 23, जनवरी 2019 को पुनर्निर्धारित की गई है। अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवार यहां रिफंड प्रक्रिया की आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।
नोटिस के लिए यहां क्लिक करें...
नोटिस के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X