फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RPSC RAS 2021 interview admit card out at rpsc.rajasthan.gov.in, Know how to download

RPSC RAS 2021: आरपीएससी आरएएस साक्षात्कार दौर के लिए एडमिट कार्ड जारी, देखें इंटरव्यू का शेड्यूल

Sat, 28 Oct 2023 11:32 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 11:32 AM IST
सार

RPSC RAS 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार दौर के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीचे बताए तरीके से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC RAS 2021 interview admit card out at rpsc.rajasthan.gov.in, Know how to download
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC RAS 2021 Interview Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार दौर के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

RPSC RAS 2021: इस दिन से शुरू होगा इंटरव्यू दौर

शेड्यूल के अनुसार, आयोग द्वारा अंतिम चरण का साक्षात्कार 6 नवंबर से 17 नवंबर, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2174 उम्मीदवारों का हुआ चयन

इस आरपीएससी आरएएस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान राज्य सेवा और राजस्थान अधीनस्थ सेवा में कुल 988 रिक्तियों को भरना है। आरपीएससी आरएएस मुख्य परिणाम 30 अगस्त, 2022 को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 1 दिसंबर, 2022 को जारी किए गए थे। साक्षात्कार दौर के लिए कुल 2174 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

विज्ञापन

RPSC RAS 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए को फॉलो कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी आरएएस 2021 साक्षात्कार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका आरपीएससी आरएएस साक्षात्कार कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed