फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RPF recruited 10500 jawans, women selected in 50 percent seats

आरपीएफ ने भर्ती किए 10500 जवान, 50 फीसदी सीटों पर महिलाएं चयनित

Sun, 22 Sep 2019 04:10 PM IST
Priyesh Mishra एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 22 Sep 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
RPF recruited 10500 jawans, women selected in 50 percent seats
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में 10500 कर्मियों की भर्ती की है। इनमें से कांस्टेबल की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पिछले साल मई में शुरू हुई थी और हाल ही में समाप्त हुई है। कुल 10,500 कर्मियों में 1,120 उप-निरीक्षक, 8,619 कांस्टेबल और 798 सहायक कर्मी पद पर भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ में महिला कांस्टेबल की संख्या महज 2.25 फीसदी है जिसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने महिलाओं को सशक्त करने और इस बल में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलओं की भर्तियां करने को प्रमुखता दी।
विज्ञापन


केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक ने पीटीआई-भाषा से शनिवार को कहा कि आरपीएफ की सबसे बड़ी भर्ती में हमें 82 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। इनमें से 14.25 लाख आवेदन उप निरीक्षक पद के लिए मिले जबकि इस पद के लिए सिर्फ 1120 सीटें हैं। वहीं कांस्टेबल के लिए 59 लाख लोगों ने आवेदन दिया था। इसके अलावा सहायक पद के लिए नौ लाख आवेदन मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में पाठक प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हैं। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षकों के कुल 1120 पद पर 819 पुरुष और 301 महिलाओं की भर्ती हुई है। इसके अलावा 8619 कांस्टेबल की भर्ती हुई जिनमें से 4403 पुरुष और 4216 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed