फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RPF constable recruitment fake notification viral, Railways warns candidates

RPF: भारतीय रेलवे किया सचेत, आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती की सूचना है गलत

Tue, 14 Apr 2020 12:40 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 14 Apr 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
RPF constable recruitment fake notification viral, Railways warns candidates

Indian Railway RPF : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में रेलवे की नौकरी को लेकर काफी उत्साह रहता है। रेलवें में नौकरी आते ही बहुत संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। ऐसे में कई बार उम्मीदवारों के पास गलत जानकारी भी पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के लिए कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों की एक नोटिफिकेशन वायरल हो रही है। इस वायरल नोटिफिकेशन को देखते हुए इंडियन रेलवे ने 21 फरवरी को एक नोटिफिकेशन जारी करके इस भर्ती का खंडन किया था तथा उम्मीदवारों को सचेत भी किया था। रेलवे द्वारा आगाह किये जाने के बाद भी इस फेक नोटिफिकेशन को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे ने आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया कि बीते कुछ दिनों में कुछ वेबसाइट और सोशल मीडिया पर RPF में कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों पर भर्ती की गलत सूचना फैलाई जा रही है। रेलवे की नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि सभी उम्मीदवार और आम लोगों को सूचना दी जाती है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय की तरफ से किसी भी वेबसाइट, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये इस भर्ती की कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें - Ambedkar Jayanti 2020: भीमराव आंबेडकर के धर्म, समाज और शिक्षा को लेकर यह थे विचार

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed