फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RLM Admission 2019 date and many details for mbbs course

अब इस हॉस्पिटल से भी कर सकेंगे MBBS, जल्द शुरू होंगे एडमिशन

Wed, 19 Jun 2019 11:39 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 19 Jun 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
RLM Admission 2019 date and many details for mbbs course
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम के दौरे के बाद नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में एमबीबीएस कोर्स शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। बताया जा रहा है कि इसी शैक्षणिक सत्र से आरएमएल में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के तहत प्रवेश लिया जा सकता है। आरएमएल के पास पहले से ही एमबीबीएस सीटों के अनुसार पर्याप्त इमारतें और चिकित्सीय शिक्षा से जुड़े साधन उपलब्ध हैं। ऐसे में सरकार और अस्पताल प्रबंधन दोनों ही स्तर पर एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके तिवारी ने बताया कि वे इसी सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाले हैं। डॉ. तिवारी का कहना है कि इसी वर्ष अगस्त से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। फिलहाल आरएमएल एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश देेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दरअसल दिल्ली में एम्स, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के अलावा आरएमएल भी केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पताल है। आरएमएल में अभी तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित हैं, जबकि अन्य तीनों चिकित्सीय संस्थानों में एमबीबीएस उपलब्ध है। आरएमएल लंबे समय से स्नातक पाठ्यक्रमों की मंजूरी के लिए कवायद कर रहा है। पीजीआईएमआर का दर्जा प्राप्त होने के बाद आरएमएल की ये कवायद और भी ज्यादा तेज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed