फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Review: When Help Doesn’t Help You, Understand Why Support Fails and How to Fix It

Review: जब मदद आपके काम न आए, जानिए सही मदद न मिलने की वजह और इससे बचने के उपाय

Thu, 19 Jun 2025 10:46 AM IST
शिवम गर्ग कोलिन एम. फिशर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
कोलिन एम. फिशर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 19 Jun 2025 10:46 AM IST
सार

Harvard Business Review: मदद लेने के बावजूद जब समस्या हल नहीं होती, तो कारण सही तरीके से मदद न मांगना होता है। जानिए कैसे स्पष्ट संवाद और सही अपेक्षाएं मदद को प्रभावी बना सकते हैं।

विज्ञापन
Review: When Help Doesn’t Help You, Understand Why Support Fails and How to Fix It
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

How to Ask for Help: क्या आपने कभी सोचा है कि जब कोई आपकी मदद करता है, तो कभी-कभी वह बेकार क्यों साबित होती है? अक्सर, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मदद करने वाला व्यक्ति आपकी असली जरूरत को समझ नहीं पाता या आप उसे अपनी समस्या को सही ढंग से समझा नहीं पाते हैं। ऐसे में, दूसरा व्यक्ति अपने हिसाब से आपकी सहायता कर देता है, जो अक्सर आपके काम नहीं आती।

विज्ञापन


इस स्थिति में गलत तरीके से मिली मदद से आपको झुंझलाहट, तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती है तथा यह सीधे आपके काम व व्यवहार पर भी असर डालती है। इसलिए आपको यह समझना होगा कि कोई मदद आपके लिए अनुपयोगी क्यों होती है और इसे कैसे रोका जाए। इसके कुछ तरीके हैं।

विज्ञापन

सही मदद न मिलने के कारण

आपको सबसे पहले सही मदद न मिलने की वजह को जानना होगा। इसके तीन मुख्य कारण हैं। पहला, लोग अस्पष्ट तरीके से मदद मांगते हैं, जिसे शोधकर्ता 'अस्पष्ट अनुरोध' कहते हैं। दूसरा, ये अस्पष्ट अनुरोध लोगों में बहुत ज्यादा उम्मीदें पैदा करते हैं, उन्हें लगता है कि उनकी समस्या महज इसलिए हल हो जाएगी, क्योंकि कोई मदद करने के लिए राजी हो गया है। तीसरा, जब मदद काम नहीं करती, तो भावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। उसके पूरा न होने पर निराशा महसूस होती है।

मदद मांगने का पहला कदम

मदद मांगना समस्या को स्पष्ट रूप से समझने और समझाने से शुरू होता है। मदद का अनुरोध ऐसे लहजे में करें कि मददगार को समझ में आ जाए कि वास्तव में आपको किस तरह के सहयोग की जरूरत है। इसके लिए कुछ सवालों पर गौर करें, जैसे कि आपको अपने लक्ष्य तक समय पर पहुंचने से क्या रोक सकता है? या किसी परियोजना में शामिल होने पर आपसे क्या उम्मीद की जा सकती है? आदि। याद रखें, समस्या को समझकर ही मदद मांगे।

आशावादी अपेक्षाएं न रखें

अक्सर अस्पष्ट अनुरोध करने वाला व्यक्ति यह मान लेता है कि उसकी जरूरतों को सामने वाले ने ठीक ढंग से समझ लिया है और उन्हें पूरा किया जाएगा। इसे आशाबादी अपेक्षाएं कहते हैं। जब मदद अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होती है, तो समस्या और भी ज्यादा जटिल हो जाती है। ऐसी कोई भी मदद सिर्फ किसी प्रोजेक्ट को पटरी से नहीं उत्तारती, बल्कि रिश्तों और मनोबल को नुकसान पहुंचाती है। ऐसा करने से बचें।

विनम्रता के जाल से बचें

दरअसल, मदद मांगना किसी एहसान के लिए पूछने जैसा है, इसलिए हर कोई इसे विनम्रता से करना चाहता है। हालांकि, कभी-कभी यह दांव उल्टा भी पड़ जाता है, क्योंकि मदद मांगते समय आप इतने विनम्र हो जाते हैं कि अपने अनुरोधों को अस्पष्ट बना देते हैं और सहायता की बजाय सामान्य इनपुट या दिशाहीन फीडबैक मांग बैठते हैं, जो घातक साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed