{"_id":"63767f0aa082e660c71dca4e","slug":"results-for-national-defence-academy-nda-and-naval-academy-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NDA: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
Fri, 18 Nov 2022 12:49 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:49 AM IST
सार
अभ्यर्थी परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं। हालांकि, ध्यान दें कि उम्मीदवारों के अंक 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के आधार पर 519 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में बाजी मार ली है।
विज्ञापन
यूपीएससी द्वारा एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है, जो उनके जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता आदि के समर्थन में अपेक्षित प्रमाण पत्र जमा करने के अधीन है। आगे कहा गया है कि यदि पते में कोई परिवर्तन होता है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऊपर दिए गए पते पर सीधे सेना मुख्यालय को सूचित करें।
विज्ञापन
आगे विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थी परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं। हालांकि, ध्यान दें कि उम्मीदवारों के अंक 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यूपीएससी ने 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
यहां देखें उम्मीदवारों के नाम....
कमेंट
कमेंट X