{"_id":"5c5cd478bdec2273ac45e5a3","slug":"result-of-ca-intermediate-to-be-declared-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे आज होंगे घोषित, इस तरह देखें परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे आज होंगे घोषित, इस तरह देखें परिणाम
Fri, 08 Feb 2019 06:29 AM IST
Gaurav Pandey
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटस ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की नवंबर 2018 में हुई इंटरमीडिएट परीक्षा (ओल्ड कोर्स व न्यू कोर्स) के नतीजे 8 फरवरी को शाम 6 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट और अंकों का ब्यौरा www.icai.nic.in, www.icaiexam.icai.org, www.caresults.icai.org से प्राप्त किया जा सकता है। 50वीं रैंक तक ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ईमेल पर रिजल्ट लेने के लिए छात्रों को www.icaiexam.icai.org पर पंजीकरण कराना होगा। यहां रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उन्हें पंजीकरण नंबर व पिन नंबर डालना होगा। इसके अलावा छात्र एसएमएस से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए CAIPCOLD स्पेस देकर अनुक्रमांक लिख कर 58888 पर भेजना होगा। इसी तरह से न्यू कोर्स के लिए CAIPCNEW स्पेस देकर अनुक्रमांक लिख संदेश भेजना होगा। उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट (ओल्ड कोर्स) की परीक्षा में 1,57,558 परीक्षार्थी बैठे थे जबकि न्यू कोर्स की परीक्षा में 59,072 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X