फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Remuneration for evaluation of UP Board exam copies increased, know when new rate will be applicable

UP Board: खुशखबरी! यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का बढ़ा पारिश्रमिक, जानें कब से लागू होगी नई दर

Wed, 30 Oct 2024 12:05 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 30 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

UP Board: यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने वालों और मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी करने वालों की पारिश्रमिक दर में बदलाव किया गया है। बदला हुआ पारिश्रमिक नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Remuneration for evaluation of UP Board exam copies increased, know when new rate will be applicable
यूपी बोर्ड 2025 - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यिमक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की पारिश्रमिक दर बढ़ा दी गई है। मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बढ़ी हुई दर के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। यूपी सरकार ने परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन समेत संकलन केंद्रों पर काम करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों की पारिश्रमिक दर भी बढ़ा दी है। विशेष सचिव आलोक कुमार ने 30 अक्तूबर को आदेश जारी करते हुए बढ़ी हुई दर के पारिश्रमिक की घोषणा की।
विज्ञापन

बदला हुआ पारिश्रमिक

पद पुराना पारिश्रमिक नया पारिश्रमिक
केंद्र व्यवस्थापक प्रति पाली 80 रुपये प्रति पाली 100 रुपये
  प्रतिदिन 160 रुपये प्रतिदिन 200 रुपये
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक प्रति पाली 53 रुपये प्रति पाली 60 रुपये
  प्रतिदिन 106 रुपये प्रतिदिन 120 रुपये
कक्ष निरीक्षक प्रतिदिन 96 रुपये प्रतिदिन 100 रुपये
लिपिक प्रति पाली 33 रुपये प्रति पाली 40 रुपये
बंडल वाहक 16 रुपये 20 रुपये
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी 26.50 रुपये 30 रुपये
संकलन केंद्र मुख्य निरीक्षक प्रतिदिन 67 रुपये प्रतिदिन 75 रुपये
उपनियंत्रक 53 रुपये 60 रुपये
सह उपनियंत्रक 48 रुपये 55 रुपये
कोठारी 44 रुपये 50 रुपये
तृतीय श्रेणी के कर्मचारी 30 रुपये 40 रुपये
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी 14 रुपये 20 रुपये
मूल्यांकन केंद्र मुख्य नियंत्रक प्रति परीक्षक 6 रुपये  प्रति परीक्षक 8 रुपये 
उप नियंत्रक प्रति परीक्षक 5 रुपये प्रति परीक्षक 7 रुपये
सह उपनियंत्रक 20 रुपये 25 रुपये
कक्ष नियंत्रक 60 रुपये 75 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाया जलपान का व्यय

सचिव के नए आदेश के अनुसार, जलपान व्यय भी बढ़ा दिया गया है। जलपान के लिए अभी 20 रुपये दिए जाते हैं, जो कि बढ़ाकर 25 रुपये कर दिए गए हैं। कक्ष नियंत्रक का पारिश्रमिक भी 60 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed