{"_id":"6721d395b8ea08567707324a","slug":"remuneration-for-evaluation-of-up-board-exam-copies-increased-know-when-new-rate-will-be-applicable-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board: खुशखबरी! यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का बढ़ा पारिश्रमिक, जानें कब से लागू होगी नई दर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board: खुशखबरी! यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का बढ़ा पारिश्रमिक, जानें कब से लागू होगी नई दर
Wed, 30 Oct 2024 12:05 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:05 PM IST
सार
UP Board: यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने वालों और मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी करने वालों की पारिश्रमिक दर में बदलाव किया गया है। बदला हुआ पारिश्रमिक नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2025
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यिमक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की पारिश्रमिक दर बढ़ा दी गई है। मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बढ़ी हुई दर के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। यूपी सरकार ने परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन समेत संकलन केंद्रों पर काम करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों की पारिश्रमिक दर भी बढ़ा दी है। विशेष सचिव आलोक कुमार ने 30 अक्तूबर को आदेश जारी करते हुए बढ़ी हुई दर के पारिश्रमिक की घोषणा की।
विज्ञापन
बदला हुआ पारिश्रमिक
| पद | पुराना पारिश्रमिक | नया पारिश्रमिक |
|---|---|---|
| केंद्र व्यवस्थापक | प्रति पाली 80 रुपये | प्रति पाली 100 रुपये |
| प्रतिदिन 160 रुपये | प्रतिदिन 200 रुपये | |
| अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक | प्रति पाली 53 रुपये | प्रति पाली 60 रुपये |
| प्रतिदिन 106 रुपये | प्रतिदिन 120 रुपये | |
| कक्ष निरीक्षक | प्रतिदिन 96 रुपये | प्रतिदिन 100 रुपये |
| लिपिक | प्रति पाली 33 रुपये | प्रति पाली 40 रुपये |
| बंडल वाहक | 16 रुपये | 20 रुपये |
| चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी | 26.50 रुपये | 30 रुपये |
| संकलन केंद्र मुख्य निरीक्षक | प्रतिदिन 67 रुपये | प्रतिदिन 75 रुपये |
| उपनियंत्रक | 53 रुपये | 60 रुपये |
| सह उपनियंत्रक | 48 रुपये | 55 रुपये |
| कोठारी | 44 रुपये | 50 रुपये |
| तृतीय श्रेणी के कर्मचारी | 30 रुपये | 40 रुपये |
| चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी | 14 रुपये | 20 रुपये |
| मूल्यांकन केंद्र मुख्य नियंत्रक | प्रति परीक्षक 6 रुपये | प्रति परीक्षक 8 रुपये |
| उप नियंत्रक | प्रति परीक्षक 5 रुपये | प्रति परीक्षक 7 रुपये |
| सह उपनियंत्रक | 20 रुपये | 25 रुपये |
| कक्ष नियंत्रक | 60 रुपये | 75 रुपये |
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X