{"_id":"5889ca124f1c1b380fcf50fc","slug":"registration-process-starts-for-aiims-mbbs-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम्स में MBBS के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 मई को होगी देशभर में प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एम्स में MBBS के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 मई को होगी देशभर में प्रवेश परीक्षा
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jan 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर में 28 मई 2017 को किया जाएगा। इसके लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एम्स की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए 23 फरवरी की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एम्स अपनी वेबसाइट पर सभी आवेदनों की सही स्थिति की जानकारी अपलोड करेगा। 28 मई को दो पालियों में कंप्यूटर आधारित एम्स की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी।

Trending Videos
परीक्षा में 180 सवाल पूछे जाएंगे
परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थी के 12वीं में अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह क्राइटेरिया 50 प्रतिशत अंकों का है। एम्स की परीक्षा में 11वीं और 12वीं के प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक इसमें पीसीबी के 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें फिजिक्स के 60, कैमिस्ट्री के 60 और बायोलॉजी के 60 प्रश्न होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 20 प्रश्न सामान्य अध्ययन के भी पूछे जाते हैं।
किस एम्स में कितनी सीटें-
एम्स दिल्ली- 72
एम्स भोपाल- 100
एम्स पटना- 100
एम्स जोधपुर- 100
एम्स ऋषिकेश- 100
एम्स रायपुर- 100
एम्स भुवनेश्वर- 100

कमेंट
कमेंट X