फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   REET Paper Leak Rajasthan MP Kirodi Lal Meena accuse Sonia Gandhi in reet paper leak demands CBI probe

REET Paper Leak: सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एसओजी पर लगाए गंभीर आरोप, सोनिया गांधी से जोड़े पेपर लीक के तार

Sun, 20 Feb 2022 06:53 PM IST
सुभाष कुमार अमर उजाला ब्यूरो, राजस्थान
अमर उजाला ब्यूरो, राजस्थान Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 06:53 PM IST
सार

सांसद किरोड़ी लाल मीणा मामले की जांच कर रही एसओजी पर ही सवाल खड़े किए हैं। मीणा ने आरोप लगाया कि एसओजी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने रिश्तेदारों को पेपर बांटे थे।

विज्ञापन
REET Paper Leak Rajasthan MP Kirodi Lal Meena accuse Sonia Gandhi in reet paper leak demands CBI probe
सांसद किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : Social Media

विस्तार

रीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सीबीआई जांच की मांग के बीच, भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ‘REET पेपर लीक के तार 10 जनपथ से जुड़े होने की बात कह कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है ,सांसद ने दावा किया कि साल 2007 में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले थे। इस बैठक में सुभाष गर्ग, प्रदीप पाराशर और डीपी जारोली भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


सीबीआई जांच की मांग
सांसद किरोड़ी लाल मीणा मामले की जांच कर रही एसओजी पर ही सवाल खड़े किए हैं। मीणा ने आरोप लगाया कि एसओजी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने रिश्तेदारों को पेपर बांटे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। मीणा ने आगे कहा कि एसओजी परीक्षा के स्ट्रांग रूम की तीसरी चाबी की भी जांच करे। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी के साथ आरोपी की फोटो 
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में रीट पेपर लीक के आरोपी के साथ में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी दिखाई। उन्होंने दावा किया की रीट पेपर लीक के तार दिल्ली स्थित दस जनपथ से भी जुड़ें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएएस परीक्षा को टालने की मांग
सांसद मीणा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा को भी टालने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी करने बाद सिलेबस में बदलाव करना गलत है। परीक्षार्थियों की मांग को पूरा करते हुए परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। मीणा परीक्षार्थियों की मांग के समर्थन में धरने पर भी बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed