फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Recommendation of the Institute of Eminence status to Banaras Hindu University and Delhi university

आईआईटी मद्रास, बीएचयू और डीयू समेत 14 संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा देने की सिफारिश

Sat, 03 Aug 2019 02:56 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 02:56 AM IST
सार

  • 20 सरकारी व निजी संस्थानों को आईओई दर्जा देने के लिए की गई है अभी तक सिफारिश
  • 06 संस्थानों को पिछले साल ही दिया जा चुका है यह दर्जा, बाकी 14 पर फैसला इस बार
  • 15-15 सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों में से 10-10 को चुना है यूजीसी ने आईओई के लिए

विज्ञापन
Recommendation of the Institute of Eminence status to Banaras Hindu University and Delhi university
BHU - फोटो : twitter

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और मद्रास व खडगपुर के आईआईटी संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) का दर्जा मिलने की राह आसान हो गई है। यूजीसी काउंसिल की बैठक में शुक्रवार को केंद्र सरकार से इन संस्थानों को आईओई दर्जा देने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


एंपावर्ड एक्सपर्ट कमेटी (ईईसी) की ओर से सात दिसंबर 2018 को भेजे गए नामों की सूची पर चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया। यूजीसी काउंसिल ने जामिया हमदर्द (दिल्ली), शिवनादर विश्वविद्यालय (उत्तर प्रदेश), ओपी जिंदल विश्वविद्यालय (हरियाणा), अमृता विद्यापीठम बंगलूरू, वीआईटी वेल्लोर और कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी भुवनेश्वर को भी निजी विश्वविद्यालय वर्ग में आईओई दर्जा देने की सिफारिश करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


जाधवपुर विश्वविद्यालय (कोलकाता) और अन्ना विश्वविद्यालय (चेन्नई) को भी अपनी-अपनी राज्य सरकारों से एनओसी लेने की स्थिति में आईओई दर्जे की सूची में शामिल होने का मौका दिया गया है। एनओसी देने की स्थिति में इन विश्वविद्यालयों को आईओई के तहत मिलने वाले अनुदान का आधा बोझ राज्य सरकार को उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारती को ग्रीनफील्ड आईओए, जियो की तरह अभी कागजों पर ही मौजूद

यूजीसी काउंसिल ने पिछले साल रिलायंस समूह के जियो इंस्टीट्यूट को बिना बने ही ग्रीनफील्ड वर्ग (जो संस्थान अभी निर्मित नहीं हुए हैं) में आईओए दर्जा दे दिए जाने पर हुए विवाद के बावजूद इस बार भी ऐसा ही एक कदम उठाया है।

भारती विश्वविद्यालय को ग्रीनफील्ड वर्ग के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा देने की सिफारिश की गई है, जबकि यह विश्वविद्यालय भी फिलहाल निर्माण के स्तर पर नहीं पहुंचा है। यह विश्वविद्यालय भारती एंटरप्राइजेज (एयरटेल) से जुड़े सत्यभारती फाउंडेशन का है। हालांकि अब भारती को तीन साल के भीतर अपना कैंपस स्थापित करने के साथ ही अन्य शर्तों को भी पूरा करना होगा।

एएमयू और पूर्व आरबीआई गवर्नर का विश्वविद्यालय रेस से बाहर

काउंसिल ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की क्रिया यूनिवर्सिटी, पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़), सावित्रीबाई फूले विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय (असम), आंध्र विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (गांधीनगर) को आईओई की रेस से फिलहाल बाहर कर दिया है।

ये सभी नाम ईईसी की तरफ से इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा देने के लिए दी गई प्रस्तावित सूची में शामिल थे। हरियाणा के अशोक विश्वविद्यालय और अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय को ीाी आईओई दर्जा देने से काउंसिल ने इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed