फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE will organise 12th board Practical Exams 2022 on 15 to 18 feb know full information here

RBSE 12th Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल

Mon, 14 Feb 2022 03:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 03:39 PM IST
सार

RBSE 12th Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड की ओर से अब दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। हालांकि, अब तक परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
RBSE will organise 12th board Practical Exams 2022 on 15 to 18 feb know full information here
RBSE 12th Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RBSE 12th Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने बारहवीं बोर्ड 2022 के प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। बारहवीं कक्षा की  प्रायोगिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। जो भी उम्मीदवार इस साल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं उनके संबंधित स्कूल की ओर से प्रायोगिक परीक्षा की तारीखें जारी की जाएंगी। इसलिए इनपर नजर बनाकर रखें। जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों को परीक्षा का टाइमटेबल निर्धारित करने और इसे बोर्ड के पास भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

RBSE 12th Board Exams 2022: कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार छात्रों परीक्षा के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान आंतरिक और बाह्य दोनों ही शिक्षकों को उपस्थित रहने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RBSE 12th Board Exams 2022: स्कूलों में ही होंगे मूल्यांकन
प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन स्कूलों में ही किए जाएंगे। मूल्यांकन पूरा होने के बाद छात्रों के अंकों को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा पूरी बोने के बाद तीन दिनों का समय दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को भी स्कूलों में हीं रखा जाएगा। 

बोर्ड ने अपने नोटिस में बताया है कि अगर किसी ऐसे विषय की परीक्षा जो छात्र के संबंधित स्कूल में न हो रही हो तो ऐसी स्थिति में छात्र जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेकर किसी अन्य स्कूल (जहां संबंधित विषय की परीक्षा हो रही हो) में जाकर परीक्षा में भाग ले सकते हैं।  

विज्ञापन

RBSE 12th Board Exams 2022: 24 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की ओर से अब दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। हालांकि, अब तक परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed