RBSE Time-table: कब होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, कब जारी होगा टाइम-टेबल?
RBSE Exam 2023 Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड एग्जाम डेट शीट जारी होने के बाद अब लाखों विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड की परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार है।
विस्तार
RBSE Exam 2023 Dates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 2023 में होने वाली विभिन्न दाखिला परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड एग्जाम डेट शीट जारी होने के बाद अब लाखों विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड की परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER/RBSE) जल्द ही कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी जारी कर सकता है। एक बार घोषणा होने के बाद, अंतिम परीक्षा के लिए आरबीएसई की डेट शीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि 2022 में राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 31 मार्च, 2022 से 26 अप्रैल, 2022 तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से 26 अप्रैल, 2022 तक हुई थी। डेट शीट और टाइम-टेबल के अनुसार, परीक्षा की तैयारी करें। शुभकामनाएं।
RBSE Board Exam 2023: इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेट शीट लिंक पर क्लिक करें। -
टाइम-टेबल डाउनलोड लिंक खोलें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें। -
परीक्षार्थी उम्मीदवार अपनी डेट शीट का प्रिंट आउट जरूर ले लें।
कमेंट
कमेंट X