{"_id":"5f16bf9f8ebc3e9fea1d8174","slug":"rbse-12th-arts-result-2020-result-available-know-how-to-check-on-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Arts Result 2020: परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE 12th Arts Result 2020: परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, ऐसे कर सकते हैं चेक
Tue, 21 Jul 2020 03:47 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
RBSE 12th Arts Result 2020
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर (Board of secondary education Rajasthan- BSER) ने आज कक्षा 12वीं कला विषय की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। । परिणाम आज दोपहर 3.15 बजे जारी हो गए थे। जो छात्र राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे अपने परिणाम राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दस्तारा ने अपने ट्विटर अकाउंट से छात्रों को राजस्थान बोर्ड 12वीं कला परिणाम 2020 के समय की जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ेंं- IIT- JEE Advanced 2020: परीक्षा सिलेबस को लेकर आईआईटी दिल्ली ने दी ये जानकारी
इस वर्ष कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की गई थीं। छात्रों ने इस बार राजस्थानी साहित्य विषय में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल पास प्रतिशत 90.70 फीसदी है। बता दें कि परिणाम अब rajresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। ये वेबसाइट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है।
विज्ञापन
लड़कियों ने कक्षा 12वीं कला की परीक्षा में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.10 प्रतिशत जबकि लड़कों का 88.45 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- गुजरात के शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, शुल्क वसूलने वाले स्कूलों को करेंगे दंडित

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट-
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
- यहां विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के कला स्ट्रीम के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- विद्यार्थी इस लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे एक नई विंडो खुल जाएगी।
- जहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि के डालते ही विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।
- विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गुजरात के शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, शुल्क वसूलने वाले स्कूलों को करेंगे दंडित
कमेंट
कमेंट X