फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 10th, 12th Revised Exam Date Sheet 2023 Out, Check New Time-Table at At Rajeduboard.Rajasthan.Gov.In

RBSE Exam: एक छुट्टी के कारण बदला राजस्थान बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम, जानें कब नहीं होगी परीक्षा?

Fri, 03 Mar 2023 02:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 02:55 PM IST
सार

RBSE Class 10, 12 Date Sheet 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की ओर से राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यह बदलाव एक छुट्टी की चूक के कारण हुआ है।

विज्ञापन
RBSE 10th, 12th Revised Exam Date Sheet 2023 Out, Check New Time-Table at At Rajeduboard.Rajasthan.Gov.In
राजस्थान बोर्ड (RBSE) Time Table 2023 Revised - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RBSE Class 10, 12 Datesheet 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की ओर से राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यह बदलाव एक छुट्टी की चूक के कारण हुआ है। परीक्षा कार्यक्रम के बीच में छुट्टी पड़ने से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की सोमवार, तीन अप्रैल को निर्धारित परीक्षा को टाला गया है। 

विज्ञापन

आरबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा अब एक दिन बाद मंगलवार, चार अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। वे सभी छात्र जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम यानी टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही बोर्ड परीक्षा प्रवेश-पत्र जारी किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

RBSE Class 10th, 12th New Time-Table 2023: संशोधित समय-सारिणी ऐसे करें डाउनलोड?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षार्थी सबसे पहले राजस्थान बोर्ड (BSER), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरबीएसई कक्षा 10वीं टाइम-टेबल 'या' आरबीएसई कक्षा 12वीं टाइम-टेबल डाउनलोड करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और स्क्रीन पर एक पीडीएफ दस्तावेज दिखाई देगा। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपकी आरबीएसई संशोधित बोर्ड डेट शीट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें। 

 

विज्ञापन


RBSE Exam Time-Table: इसलिए बदला गया परीक्षा कार्यक्रम

दरअसल, राजस्थान बोर्ड की ओर से तीन अप्रैल, 2023 को महावीर जयंती के कारण परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। शेष परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च को मनोविज्ञान के पेपर के साथ शुरू होगी और 12 अप्रैल को वोकेशनल विषय के पेपर के साथ समाप्त होगी। बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक के बीच आयोजित की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed