Rajasthan University Result 2021: राजस्थान विश्वविद्यालय ने सितंबर में हुईं स्नातक परीक्षाओं के परिणाम किए जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Rajasthan University Result 2021: राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रमों की सितंबर में हुईं परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कई अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम भी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विस्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय ने सितंबर में आयोजित की गई सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने स्नातक कला और साइंस, स्नातकोत्तर में कला, एलएलबी, साइंस और कॉमर्स के पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि स्नातक और स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रमों की यह परीक्षाएं आठ से लेकर 12 सितंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://result.uniraj.ac.in/ पर जैकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने इसके साथ ही एलएलबी स्नातक (पांच वर्ष के इंटीग्रटेड पाठ्यक्रम) के 10 वें सेमेस्टर, 8वें सेमेस्टर, एलएलएम एचआर और वीई भाग-3 के साथ ही कई अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम भी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। विद्यार्थियों को अपना परिणाम जानने के लिए वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना पड़ेगा। इसके बाद विद्यार्थी अपने परिणाम नाम लिख कर पता कर सकते हैं। रिजल्ट जानने के लिए हमने पूरा तरीका नीचे बताया हैं।
राजस्थान विश्वविद्यालय परिणाम 2021 कैसे चेक करें?
विद्यार्थी अपना रिजल्ट नीचे दी गई डिटेल्स के हिसाब से प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर नीचे दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर और जन्मतिथि डाले और आगे बढ़ने के लिए लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट मिल जाएगा। इसे चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य में जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकाल कर रख लें।
रिजल्ट की ओरिजनल कॉपी भी मिलेगी
विद्यार्थी ध्यान दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय जल्द ही रिजल्ट की ओरिजनल कॉपी भी देगा। विद्यार्थी अपनी जरूरत के लिए इस डिजिटल कॉपी को डाउनलोड कर अपने पास रख सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X