फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan to provide free school uniforms to students of state schools

खुशखबर : सरकार अब आठवीं कक्षा तक बच्चों को देगी फ्री स्कूल यूनिफॉर्म

Thu, 17 Jun 2021 06:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 06:49 PM IST
सार

संशोधित राजस्थान राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपलसरी एजुकेशन रूल्स 2021 के तहत अब स्कूल यूनिफॉर्म को भी दायरे में लाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan to provide free school uniforms to students of state schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान वासियों के लिए खुशखबर है। राजस्थान सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात दी है। स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान ने राज्य के स्कूलों के कक्षा आठवीं तक के छात्रों को मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान करने के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


इससे स्कूलों में बच्चों का नामांकन प्रतिशत बढ़ाने और ड्रॉप आउट प्रतिशत कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार शिक्षा के अधिकार कानून 2009 के आलोक में राजस्थान सरकार के नि: शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 और संशोधित नि: शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2011 के अमेंडमेंड किए गए हैं।
विज्ञापन


अभी तक इस कानून के तहत राज्य में बच्चों को सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं तक नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान किया गया था। लेकिन अब इसमें अमेंडमेंड करते हुए कक्षा आठवीं तक मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान करने का फैसला किया गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में संशोधन अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपलसरी एजुकेशन रूल्स 2021 अमेंडमेंड के तहत अब स्कूल यूनिफॉर्म को भी दायरे में लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा की पालना में इस सत्र से राजकीय विद्यालयों के कक्षा - 8वीं तक के समस्त विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाए जाने हेतु संबंधित आरटीई यानी राइट टू एजुकेशन नियमों में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
 


गौरतलब है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की ओर 2020-21 के बजट में कक्षा आठवीं तक के स्कूली बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed